एक्सप्लोरर

60000 रुपये तक सस्ती मिल रही Maruti WagonR, जानिए अब कितनी हो गई गाड़ी की कीमत?

Maruti WagonR on Discount: मारुति वैगनआर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.78 लाख रुपये से शुरू होकर 7.62 लाख रुपये तक जाती है. इस महीने यानी सितंबर 2025 में गाड़ी पर डिस्काउंट मिल रहा है.

अगर आप आने वाले समय में कोई नई हैचबैक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए मारुति सुजुकी वैगनआर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. दरअसल, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक Maruti Suzuki WagonR पर कंपनी इस महीने यानी सिंतबर 2025 में 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है.

Maruti WagonR पर मिल रहे इस ऑफर में 45 हजार रुपये तक का कंज्यूमर डिस्काउंट और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है. आप डिस्काउंट के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं. आइए Maruti WagonR के फीचर्स, कीमत और पावरट्रेन के बारे में जान लेते हैं. 

कितनी है Maruti WagonR की ऑन-रोड कीमत? 

मारुति वैगनआर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.78 लाख रुपये से शुरू होकर 7.62 लाख रुपये तक जाती है. अगर इसके बेस वेरिएंट को दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 24 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 22 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे. इसके अलावा अन्य चार्जेस के तौर पर 5685 रुपये देने होंगे. इसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 6.30 लाख रुपये हो जाती है. 

Maruti WagonR का पावरट्रेन

Maruti WagonR में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं – 1.0 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर पेट्रोल+CNG. इसका पेट्रोल वर्जन 25.19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है, जबकि CNG वर्जन 34.05 Km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिससे यह कार शहर और हाईवे दोनों जगह आराम से चलाई जा सकती है.

मारुति वैगनआर के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो WagonR में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है. इसमें कीलेस एंट्री, पावर विंडोज और 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से WagonR अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है क्योंकि इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), रियर पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

यह भी पढ़ें:-

GST कटौती के बाद अब कितने रुपये में मिलेगी Hero HF Deluxe? जानिए पूरा हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget