एक्सप्लोरर

मारुति विक्टोरिस vs ग्रैंड विटारा vs हुंडई क्रेटा, कौन सी SUV है ज्यादा पावरफुल? मिनटों में समझे अंतर

Victoris vs Vitara vs Creta: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी विक्टोरिस की एंट्री हो चुकी है. आइए जानें विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा और हुंडई क्रेटा में कौन ज्यादा पावरफुल, किफायती और फीचर-रिच है.

मारुति सुजुकी ने Victoris SUV लॉन्च कर दी है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में साइज का काफी महत्व होता है और इसमें विक्टोरिस थोड़ी आगे निकलती है। इसकी लंबाई 4360 मिमी है, जबकि ग्रैंड विटारा 4354 मिमी और हुंडई क्रेटा 4330 मिमी लंबी है। व्हीलबेस में क्रेटा सबसे आगे है, जिसका व्हीलबेस 2610 मिमी है। विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा का व्हीलबेस 2600 मिमी है। चौड़ाई की बात करें तो विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा 1795 मिमी चौड़ी हैं, जबकि क्रेटा 1790 मिमी चौड़ी है। यानी स्पेस और रोड प्रेजेंस में विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा को थोड़ी बढ़त मिलती है।

किसके पास है ज्यादा पावर?

  • हुंडई क्रेटा इस मामले में सबसे दमदार है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प है. पावर आउटपुट 115 HP से लेकर 160 HP तक जाता है. गियरबॉक्स विकल्पों में CVT, DCT और टॉर्क कन्वर्टर शामिल हैं.

  • दूसरी तरफ, विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, 103 HP से लेकर 116 HP (हाइब्रिड) पावर के साथ मिलता है. इनके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मौजूद हैं. विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा में e-CVT के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और AWD का विकल्प भी दिया गया है. यानी पावर में क्रेटा आगे है, लेकिन टेक्नोलॉजी और हाइब्रिड ऑप्शन में मारुति की SUVs ज्यादा किफायती और एडवांस लगती हैं.

माइलेज किसका बेहतर है?

  • अगर फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो विक्टोरिस सबसे आगे निकलती है. इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 28.65 किमी/लीटर का माइलेज देता है, जबकि स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन 21 किमी/लीटर और AWD वर्जन 19 किमी/लीटर देता है. ग्रैंड विटारा का हाइब्रिड वर्जन 27.79 किमी/लीटर माइलेज देता है, जो विक्टोरिस से थोड़ा कम है. इसके बाकी वेरिएंट भी लगभग इसी के आसपास हैं. क्रेटा का डीजल वर्जन 17.4 किमी/लीटर से 21.8 किमी/लीटर तक माइलेज देता है. यानी अगर आपको सबसे किफायती SUV चाहिए तो विक्टोरिस हाइब्रिड सबसे अच्छा विकल्प है.

कीमत में कौन ज्यादा किफायती?

  • हुंडई क्रेटा की कीमत 11.1 लाख रुपये से 20.9 लाख रुपये तक है. ग्रैंड विटारा की कीमत 11.4 लाख रुपये से 20.6 लाख रुपये तक है. विक्टोरिस की कीमत अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह ग्रैंड विटारा से थोड़ी सस्ती होगी. कीमत और माइलेज को देखें तो विक्टोरिस उन ग्राहकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है जो ज्यादा बचत चाहते हैं. वहीं, पावर और प्रीमियम चाहने वालों के लिए क्रेटा अब भी सबसे पसंदीदा SUV है.
  •  
  • बता दें कि अगर आपको ज्यादा स्पेस और प्रीमियम पावर चाहिए तो हुंडई क्रेटा आपके लिए सही विकल्प है. अगर आप चाहते हैं कि SUV किफायती हो और माइलेज में नंबर वन हो, तो मारुति विक्टोरिस सबसे बेहतर है. वहीं, ग्रैंड विटारा फीचर्स और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के साथ विक्टोरिस के करीब है. अभी विक्टोरिस की कीमतों का ऐलान बाकी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह क्रेटा और ग्रैंड विटारा दोनों से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित होगी.

ये भी पढ़ें: महिंद्रा थार से लेकर हुंडई क्रेटा तक: GST 2.0 के बाद सस्ती होंगी ये पॉपुलर कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग

वीडियोज

Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget