एक्सप्लोरर

Upcoming Maruti Cars: 2024 में 4 नई कारें लाने वाली है मारुति सुजुकी, एक 7-सीटर एसयूवी भी है शामिल 

मारुति सुजुकी न्यू जेनरेशन स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर सब-कॉम्पैक्ट सेडान को भी पेश करने वाली है. इन्हें क्रमशः फरवरी और अप्रैल 2024 में बाजार में लांच किया जाएगा.

Maruti Suzuki: दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा और 5-डोर जिम्नी के लॉन्च के साथ एसयूवी सेगमेंट में मजबूती बना ली है. इसी क्रम को जारी रखते हुए कंपनी अगले साल 2024 में अपने पोर्टफोलियो में और विस्तार करेगी. इसके लिए मारुति 2024 में 4 नई कारें बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. आइए जानते हैं आने वाली इन नई कारों के बारे में. 

नई 3-रो एसयूवी

आने वाली नई कारों में एक 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी भी शामिल है. हालांकि मारुति सुजुकी ने अभी इसके लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री की कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसे 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा. यह नया मॉडल ग्रैंड विटारा एसयूवी से इंस्पायर्ड होगा इसके प्लेटफॉर्म, फीचर्स और पावरट्रेन भी मौजूदा एसयूवी के समान होने की उम्मीद है. नई 7-सीटर एसयूवी एक 1.5L K15C और एक 1.5L एटकिंसन साइकिल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प के साथ उपलब्ध होगी. इस एसयूवी का उत्पादन खरखौदा में नए प्लांट से किया जाएगा. 

मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी

मारुति, भारतीय बाजार के लिए अपने पहली इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी eVX कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड है, जिसके प्रोटोटाइप को 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. नए स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई लगभग 4.3 मीटर होने का अनुमान है. इसे 2024 में त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है. इसका प्रोडक्शन मारुति सुजुकी गुजरात स्थित अपने प्लांट से करेगी. इसके लोकलाइज़ प्रोडक्शन के कारण इसे एक एग्रेसिव प्राइस प्वाइंट पर पेश किया जा सकता है. 

न्यू जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर

अपने एसयूवी लाइनअप के अलावा, मारुति सुजुकी न्यू जेनरेशन स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर सब-कॉम्पैक्ट सेडान को भी पेश करने वाली है. इन्हें क्रमशः फरवरी और अप्रैल 2024 में बाजार में लांच किया जाएगा. दोनों वाहनों में सीवीटी गियरबॉक्स के साथ कंपनी के लेटेस्ट 1.2L, 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इसमें एक हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है. इसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी अधिक माइलेज भी मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- नये साल की शुरुआत में बाजार में आ सकती है टाटा कर्व एसयूवी, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget