एक्सप्लोरर

Tata Curvv SUV: नये साल की शुरुआत में बाजार में आ सकती है टाटा कर्व एसयूवी, जानिए कितनी हो सकती है कीमत 

Tata Curvv Electric SUV: टाटा के जेन 2 प्लेटफॉर्म पर निर्मित कर्व ईवी को एक हाई सेगमेंट एसयूवी के रूप में तैयार किया जाएगा, जिसे एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद है.

Tata Curvv Electric SUV: टाटा कर्व कॉन्सेप्ट-बेस्ड कूप एसयूवी की भारतीय सड़कों पर लंबे समय से टेस्टिंग की जा रही है. इसके 2024 की शुरुआत में बाजार में आने की उम्मीद है. यह कार अपने कूप एसयूवी डिजाइन के बावजूद, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से मुकाबला करेगी. 

पावरट्रेन

टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि कर्व एसयूवी सबसे पहले इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ बाजार में आएगी, इसके बाद इसके इंटरनल कम्बशन इंजन (आईसीई) मॉडल आएगा. हालांकि अभी इसके ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन का खुलासा होना बाकी है, लेकिन यह मालूम है कर्व एसयूवी टाटा के नए 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस होगी, जिसमें 125PS की पॉवर और 225 Nm का टॉर्क मिलेगा. इस नए इंजन को नेक्सन वाले 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) के साथ जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा इसमें डीजल इंजन का भी विकल्प मिल सकता है. 

रेंज

टाटा के जेन 2 प्लेटफॉर्म पर निर्मित कर्व ईवी को एक हाई सेगमेंट एसयूवी के रूप में तैयार किया जाएगा, जिसे एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज मिलने की संभावना है. फिलहाल इसके इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की डिटेल्स उपलब्ध नहीं है. इस एसयूवी में एडवांस ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम (एडीएएस) मिलने की संभावना है. 

फीचर्स

फीचर्स के मामले में, कर्व एसयूवी के कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होने की उम्मीद है, जिसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और 6 एयरबैग के साथ सेफ्टी फीचर्स की एक लंबी रेंज मिलने की संभावना है.

डिजाइन और कीमत

इस एसयूवी में इसके कांसेप्ट मॉडल के समान डिजाइन मिलने की उम्मीद है. जिसमें प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स में स्प्लिट सेटअप के साथ एलईडी हेडलैंप, अलॉय व्हील्स, एक कूप स्टाइल रूफ, फ्लश टाइप डोर हैंडल और एलईडी टेललैंप शामिल हैं. हालांकि अभी इसके कीमतों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. जबकि इसके आईसीई वेरिएंट की कीमत 10.5 लाख रुपये से शुरू होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें :- न्यू जेनरेशन रेनॉ डस्टर एसयूवी के डिजाइन, पावरट्रेन और फीचर्स की डिटेल्स आई सामने, बेहतरीन ऑफ रोडिंग क्षमता से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget