एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki की इस कार ने बनाया सभी को अपना दीवाना, लगातार दूसरी बार जीता नंबर-वन का खिताब

Maruti Suzuki की फैमिली कार WagonR को एक बार फिर ग्राहकों का खूब प्यार मिला है. जून के बाद जुलाई में भी ये बेस्ट सेलिंग कार बन गई है. आइए जानते हैं जुलाई में इस कार की कितनी यूनिट्स बिकी हैं.


देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी  Maruti Suzuki की मोस्ट पॉपुलर फैमिली कार WagonR ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए पहले  नंबर का खिताब हासिल किया है. WagonR फिर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. जुलाई में इस कार को भारत में सबसे ज्यादा खरीदा गया. वहीं इससे पहले जून में भी वैगनआर ने ये उपलब्धि हासिल की थी. इस महीने भी इस कार ने Hyundai Creta जैसी बेस्ट सेलिंग कारों को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं इस महीने वैगनआर की कितनी यूनिट्स बेचीं. 

इतनी यूनिट्स की हुई सेल
जुलाई महीने में मारुति सुजुकी वैगनआर की कुल 22,836 यूनिट्स की बिक्री हुई और इसी की बदौलत इसे नंबर-वन की पॉजिशन मिली है. अगर जून 2021 की बात करें तो इस महीने वैगनआर की कुल 19,447 यूनिट्स की बिक्री की गई थी. वहीं जुलाई में 3389 यूनिट्स का इजाफा देखने को मिला है. 

2020 के मुकाबले इतना हुआ इजाफा
साल 2020 के जुलाई महीने से अगर तुलना करें तो मारुति सुजुकी वैगनआर की बिक्री में करीब 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. अगर पिछले साल जुलाई में वैगनआर की सेल से इसकी तुलना करें तो इसमें करीब 70 फीसदी का इजाफा हुआ है. जुलाई 2020 में इसकी कुल 13,513 यूनिट्स सेल की गईं थी.

ये है कीमत और फीचर्स
Maruti Suzuki WagonR की कीमत (एक्स-शोरूम) 4,80,500 रुपये से 6,33,000 रुपये तक है. कंपनी अपनी इस पांच सीटर कार में एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एसी, ऑल फोर पावर विंडो, की-लैस एंट्री और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल्स जैसे फीचर्स देती है. यही नहीं सेफ्टी फीचर्स में इसमें एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Tata Tiago NRG Launch: स्पोर्टी लुक के साथ भारत में लॉन्च हुई टाटा की ये कार, जानें कितनी है कीमत

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं देनी होगी इन वाहनों की रजिस्ट्रेशन और RC रिन्यूअल फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget