एक्सप्लोरर

GST घटने से Maruti Wagon R होगी 60 हजार से ज्यादा सस्ती, जानें नई कीमत और डिटेल्स

केंद्र सरकार ने 3 सितंबर 2025 को नए जीएसटी स्लैब को मंजूरी दे दी है. अब कारों पर लगने वाला जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. इस फैसले से Wagon R की कीमत में 60,000 से ज्यादा की कमी आ सकती है.

देश में GST कटौती इस समय सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है. केंद्र सरकार ने 3 सितंबर 2025 की रात को नए GST स्लैब को मंजूरी दे दी है. इसमें कारों पर लगने वाले टैक्स को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. नया नियम 22 सितंबर से लागू होगा. इसका सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि अब कारें पहले से सस्ती हो जाएंगी. इसी वजह से मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर कार Wagon R करीब 67,000 तक सस्ती हो सकती है.

Wagon R कितनी सस्ती होगी?

  • दरअसल, मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने खुद बताया कि GST कटौती से Wagon R की कीमत में अच्छी-खासी कमी आएगी. उन्होंने कहा कि Wagon R की कीमत में 60,000 से 67,000 रुपये तक की कटौती हो सकती है. वहीं, छोटी कारों में Alto की कीमत भी 40,000 से 50,000 रुपये तक कम होने का अनुमान है. इसका मतलब है कि ग्राहक अब कम दाम में वही पॉपुलर कारें खरीद पाएंगे. इससे न केवल लोगों को फायदा होगा, बल्कि कंपनियों की बिक्री भी बढ़ने लगेगी.

छोटे और बड़े वाहनों पर नया GST नियम

  • GST काउंसिल ने छोटी कारों पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया है. इसमें 1200cc तक के इंजन और 4 मीटर से कम लंबाई वाली कारें आती हैं. वहीं, 1200cc से बड़े इंजन और 4 मीटर से लंबी कारों पर अब 40% GST लगेगा. पहले इन गाड़ियों पर GST के अलावा 22% सेस भी लगता था, जिससे कुल टैक्स 50% तक पहुंच जाता था. अब यह घटकर 40% हो जाएगा.

कार मार्केट पर असर

  • भार्गव का मानना है कि GST कटौती से कार मार्केट में नई जान आएगी. उन्होंने कहा कि छोटी कारों का मार्केट जो घट रहा था, अब उसमें 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही, पूरे पैसेंजर कार मार्केट में 6-8% तक की ग्रोथ होने का अनुमान है. इसके अलावा, ब्याज दरों में कमी और इनकम टैक्स में मिले फायदे से ग्राहकों के पास ज्यादा पैसा बचेगा. 

लग्जरी कारों पर भी फायदा

  • नए GST स्लैब का असर केवल छोटी कारों तक सीमित नहीं रहेगा. बड़ी और लग्जरी कारों पर भी ग्राहकों को बचत होगी. पहले इन पर 43% से 50% तक टैक्स लगता था, जो अब घटकर केवल 40% हो जाएगा. एक करोड़ रुपये की लग्जरी कार पर भी 5% का फर्क बहुत मायने रखता है.

ये भी पढ़ें: अब आपका भी Fortuner से चलने का सपना होगा साकार, जानें GST घटने से कितनी सस्ती हुई ये SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget