एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki ला रही Vitara Brezza और S-Cross के BS-VI पेट्रोल वेरिएंट, जानिए कब होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी देश में ईंधन उत्सर्जन के नए नियम लागू होने से पहले अपनी दो प्रमुख कारों ब्रेजा व एस क्रॉस का पेट्रोल वेरिएंट पेश करेगी.

जयपुर: देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी देश में ईंधन उत्सर्जन के नये नियम लागू होने से पहले अपनी दो प्रमुख कारों ब्रेजा व एस क्रॉस का पेट्रोल संस्करण पेश करेगी. ये नये संस्करण बीएस 6 ईंधन मानक वाले होंगे. इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि देश का वाहन उद्योग मंदी से निकल आया है, यह कहने के लिए अभी अगले दो तीन महीने इंतजार करना होगा.

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कंपनी ब्रेजा व एस क्रॉस का बीएस 6 मानक वाला पेट्रोल संस्करण लेकर आएगी. उन्होंने कहा, ''हम यह जल्द ही लेकर आएंगे. क्योंकि नये उत्सर्जन मानक एक अप्रैल, 2020 से लागू हो रहे हैं तो हम इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी मार्च) में बीएस 6 पेट्रोल ब्रेजा व एस क्रॉस लेकर आएंगे.’’ उल्लेखनीय है कि कंपनी फिलहाल ब्रेजा व एस क्रॉस का केवल डीजल संस्करण बेच रही है.

कंपनी द्वारा डीजल वाहनों का उत्पादन बंद किए जाने संबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी पहले की कह चुकी है कि वह डीजल की बीएस 6 मानक वाली छोटी गाड़ियां नहीं बनाएगी लेकिन अगर बाजार में रूझान रहता है तो इस पर पुनर्विचार करेगी.

उन्होंने कहा कि बाजार की मांग को देखने के बाद मारुति बड़ी गाड़ियों के बीएस 6 मानक वाले डीजल संस्करण भी ला सकती है लेकिन यह बाजार पर निर्भर करेगा और इस बारे में अभी कुछ अंतिम फैसला नहीं किया गया है.

एक सवाल के जवाब में श्रीवास्तव ने कहा कि देश का वाहन क्षेत्र ‘मंदी’ के दौर से पूरी तरह से निकल आया है यह कहना अभी जल्दबाजी होगा और आगामी दो तीन महीने इस लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे. उन्होंने कहा,‘ अक्टूबर में बिक्री बहुत अच्छी रही इससे हमें थोड़ी राहत मिली. भंडार भी काफी कम हो गया. इस तरह से अक्टूबर अच्छा रहा. अब सवाल है कि क्या यह क्रम बना रहेगा. हम यह कहने में थोड़ा सतर्क हैं कि उद्योग में स्थिति सुधर गई है. इसकी वजह यह है कि हम देखना चाहते हैं कि आगे दो तीन महीने कैसे रहेंगे.

बिजली चालित वाहनों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कंपनी फिलहाल 50 ईवी गाड़ियों को अलग अलग हालात में परख रही है परीक्षण कर रही है उसके आधार पर हम आगे फैसला करेंगे. उन्होंने बताया कि कंपनी ने सात महीने में तीन लाख से अधिक बीएस6 वाहन बेचकर रिकॉर्ड बनाया है. केवल अक्टूबर माह में ही कंपनी ने ऐसे लगभग एक लाख वाहन बेचे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget