एक्सप्लोरर

भारत में 6.49 लाख रुपये से शुरू होने वाली Swift पाकिस्तान में मिलती है इतनी महंगी, जानें कीमत

Maruti Swift Price In Pakistan: मारुति स्विफ्ट भारत में 6.49 लाख रुपये में उपलब्ध है, लेकिन पाकिस्तान में इसकी कीमत काफी ज्यादा है. आइए जानते हैं कि दोनों देशों की स्विफ्ट की कीमत में कितना अंतर है?

Maruti Swift Price In Pakistan: भारत में Maruti Suzuki Swift को एक भरोसेमंद और बजट-फ्रेंडली हैचबैक के तौर पर जाना जाता है. भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 9.64 लाख रुपये तक जाती है, लेकिन वहीं जब बात पाकिस्तान की करें, तो वहां Suzuki Swift की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे.

पाकिस्तान में इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत PKR 4,416,000 है, जो भारतीय रुपये में लगभग 13.42 लाख रुपये है और टॉप मॉडल GLX CVT की कीमत PKR 4,719,000 यानी करीब 14.33 लाख रुपये तक जाती है. इस कीमत में भारत में ग्राहक SUV जैसी बड़ी गाड़ियों को खरीद सकते हैं, जबकि आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान में एक हैचबैक के लिए इतनी बड़ी रकम देना आम लोगों के लिए सपना बन चुका है.

पाकिस्तान में Swift इतनी महंगी क्यों है?

पाकिस्तान में Swift जैसी कारों की कीमतें इसलिए ज्यादा हैं क्योंकि वहां की आर्थिक हालत काफी कमजोर है. महंगाई तेजी से बढ़ रही है और पाकिस्तानी रुपया भारतीय करेंसी के मुकाबले काफी कमजोर है. इन सभी कारणों से कारों की कीमतें तीन गुना तक ज्यादा हो जाती हैं, जिससे आम आदमी के लिए कार खरीदना मुश्किल हो जाता है.

पाकिस्तान-स्पेक Swift के फीचर्स

पाकिस्तान में मिलने वाली Swift में 1200cc पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसमें मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन मिलते हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, रिवर्स कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं.

इंडिया-स्पेक Swift के फीचर्स और परफॉर्मेंस

भारत में मिलने वाली Maruti Swift में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z सीरीज इंजन होता है. यह कार 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जिंग मिलती है. सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर Fortuner खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? यहां जानें हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget