एक्सप्लोरर

Maruti Gypsy Electric: इंडियन आर्मी के लिए शोकेस हुई मारुति जिप्सी इलेक्ट्रिक, 120 किलोमीटर की मिलेगी रेंज 

भारतीय सेना भविष्य में सॉफ्ट-टॉप जिम्नी को अपने बेड़े में शामिल कर सकती है. साथ ही सभी अयोग्य जिप्सियों को स्क्रैप करने के बजाए उन्हें EV में कन्वर्ट किया जा सकता है.

Army Commanders Conference: दिल्ली में 21 अप्रैल को सेना कमांडरों के सम्मेलन की शुरूआत हुई. यह द्विवार्षिक कार्यक्रम भारतीय सेना के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक है. आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस को पहली बार हाईब्रिड तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सेना के कमांडर वर्चुअल रूप से  मिलते हैं और फिर डिटेल्ड डिमॉन्सट्रेशन के लिए दिल्ली में मिलते हैं. सेना के इस कार्यक्रम में रेट्रोफिटेड ईवी कंपोनेंट्स के साथ मारुति सुजुकी जिप्सी को शोकेस किया गया है. इस ऑपरेशन के लिए टैडपोल प्रोजेक्ट्स स्टार्टअप काम कर रहा है.  जवाद खान के लीडरशिप में इस स्टार्टअप को आईआईटी-दिल्ली के तहत तैयार किया गया है. इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में यह जानकारी दी गई है कि टैडपोल प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से विंटेज कारों और जिप्सी के लिए काम करता है. इस कार को EV में बदलने के लिए 30 kW किट को तैयार किया गया है, जो जीरो उत्सर्जन के साथ इस कार को 120 किमी प्रति चार्ज तक चला सकती है.

क्या है टैडपोल प्रोजेक्ट

भारतीय स्टार्टअप टैडपोल प्रोजेक्ट्स एक ईजी सेटअप के जरिए वही ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने का दावा करती है. टैडपोल ने अपनी वेबसाइट पर चार बैटरी पैक के विकल्प दिए हैं, जिसमें दो 48V EV आर्किटेक्चर, एक 1440 Wh मॉड्यूल और एक 1536 Wh मॉड्यूल का विकल्प शामिक है. जबकि 1920 Wh मॉड्यूल के साथ 60V आर्किटेक्चर और 8640 Wh मॉड्यूल के साथ 72V आर्किटेक्चर का भी विकल्प मौजूद है. 

कैसा है ये किट

ये सभी बैटरी मॉड्यूल IP65/67 रेटिंग के साथ आते हैं. साथ ही इसमें शॉर्ट सर्किट, ओवरचार्ज और अंडर-डिस्चार्ज प्रोटेक्शन भी दी गई है. साथ ही 30 kW तक की EV किट और 1 kW से 37 kW (49.6 bhp) इलेक्ट्रिक मोटर्स के लिए स्मार्ट बीएमएस का भी विकल्प मिलता है. इन्हें चार्ज करने में 2 से 6 घंटे का समय लगता है. टैडपोल ने मोटर पर 2 साल और बैटरी के लिए 3 से 5 साल की वारंटी ऑफर किया है,  जिसे 7 साल तक बढ़ाया जा सकता है.

कैसे EV में कन्वर्ट होते हैं वाहन

इस प्रक्रिया में इंजन कंपोनेंट्स की अदला-बदली, बैटरी प्लेसमेंट के लिए बेहतर स्पॉट का पता लगाना, बैटरियों के सेटअप और मौजूदा ड्राइवट्रेन को इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ना जैसे काम शामिल हैं. यह पुराने और इस्तेमाल न होने वाले आईसीई वाहनों की लाइफ को बढ़ाने एक अच्छा तरीका है. यदि किसी वाहन से इमोशनल फीलिंग जुड़ी हुईं हैं तो स्क्रैप करने के बजाय EV में तब्दील किया जा सकता है. पुराने वाहनों के ईवी बदलने से गाड़ी की लाइफ बढ़ने के साथ साथ उन्हें किसी खास विंटेज कार की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.  

क्या होगा फायदा

रेट्रोफिटेड ईवी कन्वर्जन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मौजूदा वाहनों को जीरो-उत्सर्जन पावरट्रेन के साथ फिर से उपयोग करने लायक बनाया जा सकता है. भारतीय सेना जिप्सियों से अच्छी तरह से परिचित है, और वह इन्हें कुछ ही मिनटों में पूरी तरह से अलग करके फिर से वापस जोड़ने में सक्षम हैं.

इन वाहनों में होगा बदलाव 

भारतीय सेना भविष्य में सॉफ्ट-टॉप जिम्नी को अपने बेड़े में शामिल कर सकती है. साथ ही  सभी अयोग्य जिप्सियों को स्क्रैप करने के बजाए उन्हें EV में कन्वर्ट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :- मासेराती की ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी ग्रीकेल फोल्गोर हुई पेश, बीएमडब्ल्यू आईएक्स को मिलेगी टक्कर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget