एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki S-Presso: Maruti Suzuki की इस माइलेज कार का है मार्केट में बोलबाला, कीमत 5 लाख से भी कम

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कंपनी की बेहतरीन माइलेज कार मानी जाती है. इस कार की कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है. वहीं ये कार 25 किमी से भी ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम है.

Maruti Suzuki S-Presso: मारुति सुजुकी इंडिया देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मानी जाती है. मारुति सुजुकी की गाड़ियों को देश में बेहतरीन माइलेज और कम कीमत के चलते खूब पसंद किया जाता है. वहीं मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो कंपनी की बेहतरीन माइलेज कारों में एक मानी जाती है. इस कार में ग्राहकों को जोरदार माइलेज के साथ बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं. इसके अलावा इस कार की कीमत भी 5 लाख रुपये से कम है.

Maruti Suzuki S-Presso: डिजाइन

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो ऑल्टो का क्रॉसओवर मॉडल है जिसे कंपनी ने 2019 में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था. इस कार में हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ ब्लैक क्लैडिंग मिल जाता है. साथ ही इसमें एक बड़ा ग्रिल भी मौजूद है. एस-प्रेसो में हैलोजन हेडलैंप, LED टेललैंप भी दिए गए हैं.

Maruti Suzuki S-Presso: फीचर्स

अब इस कार के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ मैनुअल एसी दिया गया है. इसके अलावा इसमें एक म्यूजिक सिस्टम, ज्यादा स्पेस के साथ डुअल एयरबैग मौजूद है. सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर जैसे शानदार सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद है जो कार में बैठे लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है.

Maruti Suzuki S-Presso: पावरट्रेन

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो में कंपनी ने एक 1.0 लीटर का K10F पेट्रोल इंजन के साथ एक 1.2 लीटर K12M पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. 1.0 लीटर का इंजन 67 बीएचपी की मैक्स पावर और 91 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. वहीं 1.2 लीटर का इंजन 82 बीएचपी की पावर के साथ 113 एनएम का पीक टॉर्च प्रड्यूस करने में सक्षम है. साथ ही दोनों ही इंजनों को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है.

कंपनी के अनुसार इस कार का 1.0 लीटर इंजन 24.12 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. वहीं इस कार का 1.2 लीटर इंजन वाला मॉडल ग्राहकों को 25.16 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करता है.

Maruti Suzuki S-Presso: प्राइस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुसी एस-प्रेसो की एक्स शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होकर 6.12 लाख रुपये तक जाती है. इसके साथ ही ये बाजार में हुंडई आई10 जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Aprilia RS 457: TVS Apache नहीं बल्कि इस स्पोर्ट्स बाइक को पसंद करते हैं युवा, गजब का है लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Victoris लेने का बजट बना रहे हैं? पहले जानें EMI
Victoris लेने का बजट बना रहे हैं? पहले जानें EMI
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
कितनी खास है 502 KM रेंज वाली Curvv EV? खरीदने से पहले जानिए
कितनी खास है 502 KM रेंज वाली Curvv EV? खरीदने से पहले जानिए

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget