एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: 2031 तक मारुति सुजुकी लाएगी 5 नए आईसीई मॉडल, एक 7-सीटर एसयूवी भी हो सकती है शामिल 

मारुति सुजुकी 2024 में तीन नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसमें नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर के साथ-साथ एक ईवीएक्स कॉन्सेप्ट बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी भी शामिल है.

Upcoming Maruti Cars: मारुति सुजुकी, भारतीय ऑटोमोटिव बाजार के लिए एक आक्रामक उत्पाद रणनीति अपनाने के लिए तैयार है. हाल ही में एक इंटरव्यू में, मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आर.सी. भार्गव ने वर्ष 2031 तक पांच नए आईसीई मॉडल पेश करके अपने प्रोडक्ट लाइनअप के विस्तार की प्लानिंग का खुलासा किया है. हालांकि, कौन से मॉडल आएंगे, इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन इसमें एक 3-रो एसयूवी आने को संभावना है. 

आ सकती है नई 7-सीटर एसयूवी

कुछ अटकलों के अनुसार, मारुति सुजुकी एक 7-सीटर एसयूवी तैयार कर रही है, जो ग्रैंड विटारा प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है. इस मॉडल में ग्रैंड विटारा के समान डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स के साथ पॉवरट्रेन के भी समान होने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि यह बड़ी होगी और इसमें अधिक स्पेस के साथ बड़ा इंटीरियर देखने को मिलेगा. ग्रैंड विटारा में 1.5L K15C पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड या 1.5L एटकिंसन साइकिल इंजन का विकल्प मिलता है, जो क्रमशः 103bhp और 115bhp की पॉवर जेनरेट करते हैं. इस नई 3-रो एसयूवी का निर्माण मारुति सुजुकी के हाल ही में स्थापित खरखौदा फैसिलिटी में किए जाने के संकेत मिल रहे हैं. लॉन्च के बाद इस 7-सीटर एसयूवी का मुकाबला हुंडई अल्कज़ार और महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी कारों से होगा. बता दें कि अभी यह सिर्फ अटकलें हैं, और कंपनी ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है. 

नई एमपीवी, हैचबैक और माइक्रो एसयूवी लाने की है संभावना 

इसके अलावा, मारुति सुजुकी किआ कैरेंस को टक्कर देने के लिए एक किफायती एमपीवी भी पेश कर सकती है, जिसकी कीमत 10.45 लाख रुपये से 19.45 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है. साथ ही कंपनी की प्लानिंग, एक हैचबैक और एक माइक्रो एसयूवी को भी बाजार में लाने की है, जिन्हें संभवतः सेलेरियो और ऑल्टो के सक्सेसर के तौर पर लाया जाएगा, और इनका मुकाबला हुंडई एक्सटर और टाटा पंच से होगा. 

अगले साल आएंगी 3 नई कारें 

मारुति सुजुकी 2024 में तीन नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसमें नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर के साथ-साथ एक ईवीएक्स कॉन्सेप्ट बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी भी शामिल है. नई स्विफ्ट और डिजायर मॉडल अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. जबकि ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी अक्टूबर या नवंबर 2024 तक लॉन्च हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- टाटा पंच के सभी वेरिएंट्स में मिलेगा डिजिटल क्लस्टर, इलेक्ट्रिक मॉडल भी जल्द होगा लॉन्च

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget