एक्सप्लोरर

Maruti की यह प्रीमियम हैचबैक मिल रही है टैक्स फ्री! इस तरह बचा सकते हैं 1.18 लाख रुपये

Maruti Baleno on CSD Price: कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट पर 28 फीसदी की बजाय सिर्फ 14 फीसदी जीएसटी ली जाती है. ऐसे में कार खरीदने पर जवानों का टैक्स का बड़ा अमाउंट सेव हो जाता है.

Maruti Suzuki Baleno on CSD: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में मारुति सुजुकी बलेनो की एक अलग पहचान है. एक लंबे वक्त के बाद ये प्रीमियम हैचबैक देश की नंबर 1 कार बनने में कामयाब रही. पिछले महीने इस कार की  कुल 16 हजार 293 यूनिट बिकी थीं. कंपनी अपनी कारों को देश के जवानों के लिए CSD कैंटीन की मदद से बेचती है. 

CSD यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट पर 28 फीसदी की बजाय सिर्फ 14 फीसदी जीएसटी ली जाती है. ऐसे में कार खरीदने पर जवानों का टैक्स का बड़ा अमाउंट सेव हो जाता है. 

कितना है टैक्स का अंतर?

Maruti Suzuki Baleno की शुरुआती कीमत सिग्मा वेरिएंट के लिए 5 लाख 90 हजार रुपये है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6 लाख 66 हजार रुपये है. इस बेस वेरिएंट पर पूरे 76 हजार रुपये बच जाएंगे. मारुति बलेनो की सीएसडी और एक्स शोरूम कीमतों में 76 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 18 हजार रुपये तक के टैक्स का अंतर है.

बलेनो के अल्फा वेरिेएंट की सीएसडी कीमत 8.20 लाख रुपये है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख 38 हजार रुपये है. इस पर टैक्स के 1.18 लाख रुपये बच जाएंगे. बलेनो के कुल 7 वेरिएंट पर टैक्स की बचत हो जाएगी. 

मारुति बलेनो कार में मिलते हैं ये फीचर्स

मारुति बलेनो कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें 9 इंच के स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ Apple CarPlay और Android Auto, OTA अपडेट्स, एक Arkamys-sourced म्यूजिक सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), क्रूज़ कंट्रोल, रियर AC वेंट्स जैसे कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं.

इसके साथ ही कार में आपको हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6 एयरबैग मिल जायेंगे. यहां एक बात ध्यान देने वाली है ज्यादातर फीचर्स टॉप मॉडल या अपर वेरिएंट में ही दिए गये हैं. इंजन की बात करें तो इसमें आपको 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल जाएगा, जो अधिकतम 89bhp का पावर आउटपुट और 113Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

सीएनजी मोड में इंजन 76bhp की पावर और 98.5Nm का टार्क जनरेट करने में कैपेबल है. माइलेज की बात करें तो कंपनी क्लेम करती है की एक किलो CNG पर 30.61 किलोमीटर तक का माइलेज मिलता है.

यह भी पढ़ें:-

घर से ऑफिस जाने के लिए ढूंढ रहे कोई सस्ती सी कार? बढ़िया माइलेज देती हैं ये CNG कारें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 Seater Cars Under 20 Lakh: 20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget