एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki ने उठाया बड़ा कदम, छोटे शहरों को मिलने जा रही ये सौगात

Maruti Suzuki Nexa Showroom: मारुति सुजुकी भारत की सबसे ज्यादा कार मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों में शामिल है. अब कंपनी छोटे शहरों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है.

Maruti Suzuki Nexa Dealership: मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपने करोबार को और भी ज्यादा बढ़ाने को कोशिश में लग गई है. अब मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों जैसे कि ग्रैंड विटारा और बलेनो को उन छोटे शहरों में ले जा रही है, जहां अभी तक ये कारें पहुंच से बाहर थीं. इसके लिए मारुति टायर-2 और टायर-3 शहरों में नए तरह के शोरूम लगा रही है, जिसे ऑटोमेकर ने नेक्सा स्टूडियो (Nexa Studio) नाम दिया है.

मारुति लेकर आई Nexa Studio

मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स में सीनियर एक्जिक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान नेक्सा स्टूडियो के बारे में बताया. पार्थो बनर्जी ने कहा कि नेक्सा स्टूडियो, नेक्सा शोरूम की तुलना में छोटे हैं. लेकिन फिर भी इनमें सर्विस और स्पेयर पार्ट्स रखने के लिए काफी जगह है. इसके साथ ही इन स्टूडियो में दो कारों को डिस्प्ले में भी रखा जा सकता है.

मारुति के इन नेक्सा स्टूडियो में इस डीलरशिप की सभी कारों को बिक्री के लिए लाया जा सकता है. इनमें मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, बलेनो, जिम्नी और इग्निस जैसे कई मॉडल शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही इन कारों को स्टूडियो से खरीदने पर स्टैंडर्ड नेक्सा आउटलेट जैसा ही अनुभव मिल सकता है.

मारुति बढ़ाएगी कारों की सेल

नेक्सा की 37 फीसदी सेल इन टायर-2 और टायर-3 शहरों से होती है. नेक्सा का प्लान है कि इस फाइनेंनशियल ईयर के आखिर तक 100 ज्यादा नेक्सा आउटलेट्स को खोला जाए. पहले लोगों को कार खरीदने के लिए नेक्सा शोरूम तक आने के लिए 100 किलोमीटर की दूरी तय करके आना पड़ता था. लेकिन अब छोटे शहरों में भी इन स्टूडियो के खुलने से लोगों को सहूलियत मिलेगी.

500 वां नेक्सा आउटलेट खुला

मारुति इंडिया ने हाल ही में 500 वें नेक्सा आउटलेट का उद्घाटन किया है. मारुति सुजुकी के पूरे सेल नेटवर्क की बात करें, तो एरिना, नेक्सा और कॉमर्शियल के मिलाकर कुल 3,925 आउटलेट खोले जा चुके हैं, जो कि 2,577 शहरों और कस्बों में बने हुए हैं. मारुति की सेल रिपोर्ट देखें तो वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 5.61 लाख वाहनों की सेल की थी, जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 54 फीसदी अधिक है.


Maruti Suzuki ने उठाया बड़ा कदम, छोटे शहरों को मिलने जा रही ये सौगात

ये भी पढ़ें

12 लाख रुपये की थार खरीदने के बाद 21 लाख रुपये की कैसे हो जाती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget