एक्सप्लोरर

12 लाख रुपये की थार खरीदने के बाद 21 लाख रुपये की कैसे हो जाती है?

Mahindra Thar Tax Calculation: सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कार के रजिस्ट्रेशन पर 28 फीसदी जीएसटी लगाई जाती है और कार की कैटेगरी के मुताबिक उस पर एक्स्ट्रा सेस भी लगता है.

Tax on Mahindra Thar: भारत में बड़ी कार खरीदना कोई आसान बात नहीं है. टैक्स स्ट्रक्चर को देखने के बाद आपको कुछ और ही तस्वीर दिखाई देती है. एक कार की कीमत ही लाखों रुपए होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिस कार को खरीदते हैं, उस पर कितना टैक्स लगता है और सरकार को उससे कितनी कमाई होती है? आइए हम आपको महिंद्रा थार पर लगने वाले टैक्स और सेस का पूरा गणित बताते हैं.

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कार के रजिस्ट्रेशन पर 28 फीसदी जीएसटी लगाई जाती है और कार की कैटेगरी के मुताबिक उस पर एक्स्ट्रा सेस लगाया जाता है, जोकि हर सेगमेंट के लिए अलग होता है.

ये है टैक्स और सेस का पूरा गणित

नई कार खरीदने पर जीएसटी के साथ सरकार सेस भी लेती है. सेस एक प्रतिशत से 22 प्रतिशत तक होता है. इसके अलावा डीजल गाड़ियों पर यह और भी ज्यादा होता है. इसके अलावा हैचबैक गाड़ियों पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है तो वहीं लग्जरी (Luxury) वाहनों पर 28 फीसदी के जीएसटी का प्रावधान है. इसके ऊपर सेडान वाहनों पर 22 फीसदी और SUV पर भी 22 फीसदी का सेस लगता है.

महिंद्रा थार पर कुल कितना लगता है टैक्स? 

उदाहरण के तौर पर महिंद्रा थार का बेस प्राइस 11 लाख 65 हजार रुपये है. इस कार पर 14 फीसदी स्टेट टैक्स तो वहीं 14 परसेंट सेंट्रल टैक्स लगता है. इस तरह दोनों टैक्स मिलाकर 3 लाख 26 हजार रुपये हो जाते हैं. इस थार पर 20 प्रतिशत सेस भी लगाया जाता है जोकि 2 लाख 33 हजार रुपये होता है.

इस कार पर 17 हजार 240 रुपये का टीसीएस और रोड टैक्स 2 लाख 19 हजार रुपये लगता है. इसके अलावा इंश्योरेंस 1 लाख रुपये होता है. टैक्स और सेस मिलाकर इस कार की कुल कीमत 20 लाख 60 हजार रुपये के करीब हो जाती है. 

यह भी पढ़ें:-

6 लाख रुपये से भी कम में मिलेगा पूरा ठाट-बाट, ये रही देश की सबसे सस्ती और प्रीमियम 7 सीटर कार a

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget