एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki नई विटारा ब्रेजा में हुए वो 5 बड़े बदलाव, जो इसे बनाते हैं खास

मारुति सुजुकी की नई विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट ऑटो एक्सपो में पेश हो चुकी है. इसमें 5 बड़े बदलाव किये हैं, जिसकी वजह से ये कार पहले से बेहतर हुई है.

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी फेसलिफ्ट विटारा ब्रेजा को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें काफी बदलाव किये हैं. विटारा ब्रेजा भारत की सबसे ज्यादा लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी है. आइये जानते हैं इसमें किये गये वो 5 बदलाव जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं.

डिजाइन में नयापन

मारुति सुजुकी ने नई विटारा ब्रेजा के फेसलिफ्ट मॉडल को पहले से बेहतर बनाया है. कंपनी ने इसमें नई फ्रंट ग्रिल और इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल और हेडलैम्प दिए हैं. इसके अलावा इसमें नया बंपर देखने को मिलता है. वहीं इसमें नए फॉग लैम्प्स देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इसमें बुल-बार स्किड प्लेट दिए गए हैं. इतना ही नहीं इसमें 16 इंच ड्यूल टोन डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गये हैं. इन सब बदलावों से नई विटारा ब्रेजा काफी फ्रेश और बेहतर नजर आती है.

 नई पेंट स्कीम

नई विटारा ब्रेजा को अब तीन ड्यूल टोन पेंट स्कीम के साथ लॉन्च किया हैं. इसमें सिजलिंग रेड, टॉर्क ब्लू और ग्रेनाइट ग्रे कलर ऑप्शन मिलते हैं. जिसकी वजह से यह ज्यादा आकर्षित नजर आती है.

इंटीरियर हुआ फ्रेश

कंपनी ने फेसलिफ्ट ब्रेजा के कैबिन को पहले से बेहतर करने की कोशिश की है. इसमें 7-इंच का नया स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगाया है, जोकि ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपॉर्ट करता है. इस इन्फोटेनमेंट सिस्टम में लाइव ट्रैफिक अपडेट, व्हीकल अलर्ट और क्यूरेटेड ऑनलाइन कॉन्टेंट जैसे कई फीचर्स देखने को मिलते हैं.

नया BS6 इंजन

ब्रेजा फेसलिफ्ट में अब BS6 कम्प्लायंट वाला 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन लगाया हैं, जो 103 bhp पावर और 138 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ है, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है.

बेहतर माइलेज

माइलेज की बात करें तो नई ब्रेजा का मैन्युअल वर्जन 17.03 kmpl की माइलेज देता है जबकि इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 18.76 kmpl की माइलेज देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 साल में कैसे बदली देश के पीएम की कारें? देखें पूरी लिस्ट
50 साल में कैसे बदली देश के पीएम की कारें? देखें पूरी लिस्ट
बड़ी खबर- इस राज्य में एक अक्टूबर से नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल
बड़ी खबर- इस राज्य में एक अक्टूबर से नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल
ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 एसयूवी कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 एसयूवी कारें, देख लें लिस्ट
100 दिन में कैसे जमा करें BMW के लिए पैसा? ये हैक्स बनाएंगे अमीर
100 दिन में कैसे जमा करें BMW के लिए पैसा? ये हैक्स बनाएंगे अमीर

वीडियोज

Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka
Bharat Ki Baat : योगी vs अखिलेश..'Y फैक्टर' की रेस! | UP Election 2027 | Asaduddin Owaisi
Sandeep Chaudhary: टैरिफ पर तकरार...ट्रंप से होगी आरपार! | US tariff on india | Trump
UPI Payment News Rules: आम आदमी को लगेगा झटका,15 अक्टूबर से UPI का नया चार्ज सिस्टम!
Chitra Tripathi: 'भाईजान' आए..कौन 'घबराए'? | UP Election 2027 | Asaduddin Owaisi | Akhilesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
UPI पर चार्ज लगाने के फैसले को वापस लेगी सरकार? टॉप अधिकारी ने दिया ये जवाब
UPI पर चार्ज लगाने के फैसले को वापस लेगी सरकार? टॉप अधिकारी ने दिया ये जवाब
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, खूंखार गेंदबाज को मिली जगह 
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, खूंखार गेंदबाज को मिली जगह 
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
झीरम घाटी नरसंहार केस: NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा
झीरम घाटी नरसंहार केस: NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज - 'जो बीवी की गुलामी करता है वो...'
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज - 'जो बीवी की गुलामी करता है वो...'
एक एकड़ में कितना मुनाफा दे जाएगी चीकू की खेती, देखें कैलकुलेशन
एक एकड़ में कितना मुनाफा दे जाएगी चीकू की खेती, देखें कैलकुलेशन
तांगे में घोड़े की जगह लगा दिया रोबोट- वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
तांगे में घोड़े की जगह लगा दिया रोबोट- वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
Embed widget