एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki की लोकप्रिय छोटी कार Alto K10 हो सकती है बंद! जानें वजह

अगर आप मारुति सुजुकी की Alto K10 खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर पर जरूर गौर करें.जानकारी के लिए बता दें कि मारुति के ज्यादातर डीलर्स ने Alto K10 की बुकिंग लेना भी बंद कर दिया है

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अपनी लोकप्रिय छोटी कार Alto K10 बंद कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी मिली है कि मारुति सुजुकी के ज्यादातर डीलर्स ने Alto K10 की बुकिंग लेना भी बंद कर दिया है, जबकि कुछ डीलर्स अपना पुराना स्टॉक भी क्लियर कर चुके हैं.

क्या हो सकती है वजह इतना ही नहीं Alto K10 अभी तक BS4 इंजन में भी आ रही है जबकि कंपनी अपनी ज्यादातर कारों को BS6 इंजन में अपग्रेड कर चुकी है. माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को अब BS6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड नहीं करेगी. देश में आगे चलकर BS6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप गाड़ियां ही बिकेंगी तो ऐसे में कंपनी का इस कार को BS6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड न करना इस बात का संकेत है कि अब इस कार को बंद किया जा सकता है.

Alto K10 की जगह S-Presso खरीदने पर जोर होगा मारुति सुजुकी की ऑफिशल वेबसाइट पर Alto K10 अभी भी लिस्टेड है. इस समय कार की एक्स-शो रूम कीमत 3.61 लाख से 4.40 लाख रुपये के बीच है. लेकिन पिछले आई कंपनी की S-Presso की बात करें तो इसकी कीमत 3.70 लाख रुपये से लेकर 4.99 लाख रुपये तक जाती है, और यह Alto K10 से सिर्फ 9 हजार रुपये ही महंगी है. ऐसे में ग्राहक Alto K10 छोड़कर नई S-Presso की तरफ ही मूव करेंगे.

Alto K10 का इंजन इंजन की बात करें तो मारुति Alto K10 में BS4, 998cc K10B पेट्रोल इंजन लगा है 67 bhp का पावर और 90 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है. इतना ही नहीं यह कार CNG वर्जन में भी उपलब्ध है. पेट्रोल मोड पर यह कार 23.95kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG मोड पर यह कार 32.26 km/kg की माइलेज देती है. परफॉरमेंस के मामले में Alto K10 एक जबरदस्त कार के रूप में जानी जाती है.

जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुकी ने Alto K10 को भारत में साल 2010 में लॉन्च किया था. अपने दमदार इंजन और शानदार परफॉरमेंस की वजह से इस कार ने लोगों का दिल जीत लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XEV 9S 6 Seater: 6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
Toyota Fortuner Legender: लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget