एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: मारुति ने ब्लैक एडिशन में लॉन्च किया अपनी एरिना प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज, अल्टो के10 से लेकर अर्टिगा तक शामिल

मारुति सुजुकी ने अपने पूरे एरिना पोर्टफोलियो के लिए नए एक्सेसरी पैकेज को भी पेश किया है. इस नए पैकेज में सीट कवर, मैट, कुशन, ट्रिम गार्निश, वैक्यूम क्लीनर और चार्जर जैसे एक्सेसरीज शामिल हैं.

Maruti Suzuki ARENA: दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी 40वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए, अपने ARENA डीलरशिप की पूरे रेंज को ब्लैक एडिशन में लॉन्च किया है. इस रेंज में अल्टो के 10, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा, जैसी कारें शामिल हैं. मारुति पहले ही NEXA डीलरशिप की सभी कारों को ब्लैक एडिशन में लॉन्च कर चुकी है. 

स्टैंडर्ड मॉडल के समान रखी गई हैं कीमतें

ARENA ब्लैक एडिशन मॉडल की सभी कीमतें स्टैंडर्ड मॉडल के समान रखी गई हैं. नए पर्ल मिडनाइट ब्लैक कलर को केवल कारों के चुनिंदा वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा. नए कलर ऑप्शंस के साथ ट्रिम्स की घोषणा बाद की जाएगी. 

नए एक्सेसरी पैकेज भी हुए हैं पेश

मारुति सुजुकी ने अपने पूरे एरिना पोर्टफोलियो के लिए नए एक्सेसरी पैकेज को भी पेश किया है. इस नए पैकेज में सीट कवर, मैट, कुशन, ट्रिम गार्निश, वैक्यूम क्लीनर और चार्जर जैसे एक्सेसरीज शामिल हैं. इनकी कीमत 14,990 रुपये से 35,990 रुपये के बीच है. 

नेक्सा प्रॉडक्ट्स को भी मिला है ब्लैक एडिशन

पिछले महीने कंपनी ने अपनी प्रिमियम नेक्सा डीलरशिप की कारों को ब्लैक एडिशन में लॉन्च किया था. इसमें इग्निस, बलेनो, सियाज, ग्रैंड विटारा और एक्सएल 6 जैसे मॉडल्स शामिल हैं. इग्निस के ब्लैक एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 6.47 लाख रुपये से 7.72 लाख रुपये के बीच है, सियाज ब्लैक एडिशन की कीमत 8.99 लाख रुपये से 11.99 लाख रुपये, वहीं XL6 ब्लैक की कीमत 12.29 लाख रुपये से 14.39 लाख रुपये के बीच है. बलेनो ब्लैक एडिशन की कीमत 6.99 लाख रुपये से 9.71 लाख रुपये के बीच है. वहीं ग्रैंड विटारा ब्लैक एडिशन की कीमत 13.89 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच है. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम कीमत, दिल्ली के अनुसार हैं.

यह भी पढ़ें :- Bentley S2 Continental: इलेक्ट्रिक रूप में तब्दील हुई दुनिया की सबसे दुर्लभ कार बेंटले S2 कॉन्टिनेंटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget