एक्सप्लोरर

ग्राहकों को पसंद आ गया मारुति सुजुकी का Monthly Subscription Plan, कंपनी की हो गयी बल्ले-बल्ले

मारुति सुजुकी अपनी कारों की बड़ी रेंज पर सब्सक्रिप्शन सेवा की पेशकश कर रही है. जिसमें सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, अर्टिगा और ब्रेज़ा एसयूवी शामिल हैं.

Maruti Suzuki Cars: तीन साल पहले मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में सब्सक्राइब प्रोग्राम लॉन्च किया था, जिसने ग्राहकों को मंथली मेम्बरशिप के आधार पर अपनी कार चलाने में सक्षम बनाया. पहले ऐसे सब्सक्रिप्शन/फाइनेंस मॉडल को पहले केवल महंगी लक्जरी कार के लिए ही देखने को मिलते थे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि, इस तरह की स्कीम मारुति सुजुकी के लिए भी काम कर गयी. इस प्लान के तहत किसी भी कार को उसकी एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदने, आरटीओ और इंश्योरेंस कराने के बजाय, ग्राहक बाकी किसी सर्विस की तरह ही मंथली मेम्बरशिप लेकर अपनी पसंद की गाड़ी का मालिक बनने के लिए मारुति के साथ एक एग्रीमेंट कर सकता है. मंथली मेम्बरशिप प्लान देश के 25 शहरों में उपलब्ध है और पिछले एक साल में इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है.

मारुति सुजुकी के मुताबिक, FY वर्ष 22-23 में सब्सक्राइब प्रोग्राम में 292 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं अगर इसके मालिकाना हक की बात करें तो, जो ग्राहक सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत मारुति सुजुकी की कोई कार चलाता है, उसे केवल मंथली चार्ज देना होता है. इसके अलावा एक पैसा भी ज्यादा नहीं. ग्राहक को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए, कंपनी आरटीओ खर्च, पहले साल का इंश्योरेंस और इसके बाद रेन्युवल के साथ-साथ गाड़ी का मेंटेनेंस और रोड साइड असिस्टेंस का भी ध्यान रखती है. हालाकि, सब्सक्राइब्ड कार के यूज को लेकर कुछ लिमिटेशन हैं, जिसमें ग्राहक को 1-5 साल तक के प्लान को चुनना होता है. साथ ही एग्रीमेंट के मुताबिक, एक साल में कार को 10,000 किमी या 25,000 किमी से ज्यादा नहीं चलाया जा सकता.

वर्तमान में, मारुति सुजुकी अपनी कारों की बड़ी रेंज पर सब्सक्रिप्शन सेवा की पेशकश कर रही है. जिसमें सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, अर्टिगा और ब्रेज़ा एसयूवी शामिल हैं. नई लॉन्च की गईं फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा हाइब्रिड और फ्लैगशिप इनविक्टो हाइब्रिड एमपीवी को भी सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत लिया जा सकता है. वैगनआर के लिए मंथली चार्ज 12,783 रुपये/महिने से लेकर हाइब्रिड इनविक्टो के लिए 61,860 रुपये/महिने है.

इस समय मारुति सुजुकी की ये मंथली प्लान सर्विस का लाभ आप दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, गांधीनगर, जयपुर, इंदौर, मैंगलोर, मैसूर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, कोच्चि, कोलकाता, चंडीगढ़, लुधियाना, लखनऊ, नागपुर और विशाखापत्तनम आदि शहरों में लिया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- Lectrix LXS EV 2W Launched: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में एक और स्कूटर की एंट्री, नाम है 'लेक्ट्रिक्स एलएक्सएस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget