एक्सप्लोरर

बजट रखिए तैयार, सितंबर में लॉन्च होने जा रही ये 6 नई कारें, मॉडर्न फीचर्स से होंगी लैस

सितंबर 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने Maruti Escudo SUV, Mahindra Thar Facelift, Citroen Basalt X और Volvo EX30 EV जैसी कारें लॉन्च होंगी.

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए सितंबर 2025 बेहद खास रहने वाला है. दिवाली से पहले का समय कार खरीदने के लिहाज से शुभ माना जाता है और कंपनियां इसी मौके का फायदा उठाकर नए मॉडल लॉन्च करती हैं. इस बार भी कई दिग्गज ब्रांड्स अपनी नई SUVs और EVs लेकर आ रहे हैं. इनमें Vinfast VF6 और VF7, Maruti Escudo SUV, Mahindra Thar Facelift, Citroen Basalt X और Volvo EX30 EV शामिल हैं. आइए इन सभी गाड़ियों की पूरी डिटेल्स जानते हैं.

Vinfast VF6 और VF7

  • वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Vinfast भारत में 6 सितंबर 2025 से अपनी बिक्री की शुरुआत करेगी. इसी मौके पर कंपनी दो SUV – VF6 और VF7 लॉन्च करने जा रही है. VF6 में 59.6 kWh बैटरी दी गई है जो 480 किमी की रेंज देती है. वहीं, VF7 में 70.8 kWh बैटरी होगी जिसकी रेंज करीब 450 किमी होगी. दोनों मॉडल्स का प्रोडक्शन कंपनी तमिलनाडु के तूतीकोरिन प्लांट में करेगी. Vinfast की एंट्री भारतीय EV मार्केट में कड़ी टक्कर देने वाली है.

Maruti Escudo SUV

  • मारुति सुजुकी 3 सितंबर को अपनी नई मिडसाइज SUV Escudo लॉन्च कर सकती है. यह SUV ग्रैंड विटारा से बड़ी होगी और उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिलेगा और कंपनी इसे अपने Arena नेटवर्क से बेचेगी. शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है. Escudo भारतीय ग्राहकों को किफायती और हाई-टेक SUV का नया विकल्प देगी.

Mahindra Thar Facelift

  • महिंद्रा सितंबर के पहले हफ्ते में अपनी पॉपुलर ऑफ-रोड SUV Thar (3-डोर) का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी. नई Thar में नए एक्सटीरियर अपडेट्स और 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा. हालांकि, इंजन ऑप्शन पहले जैसा ही रहेगा. Thar फैन्स के लिए यह एक बड़ा अपडेट साबित होगा.

Citroen Basalt X

  • सिट्रोएन इंडिया अपनी नई SUV Basalt X को सितंबर के मध्य में लॉन्च करेगी. कंपनी ने 22 अगस्त से इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे 21,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है. इसमें नए कलर स्कीम और एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे. इंजन ऑप्शन में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल होगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ आएगा.

Volvo EX30

  • सितंबर 2025 में भारत आने वाली सबसे खास EV होगी Volvo EX30. कंपनी इसे अब तक की अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार बता रही है. इसमें 69 kWh बैटरी पैक दिया गया है जिसकी WLTP रेंज 480 किमी है. 150 kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी सिर्फ 25 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है. साथ ही कंपनी इस EV के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर 8 साल की वारंटी दे रही है. माना जा रहा है कि कीमत कीमत करीब 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.

ये भी पढ़ें: GST Reforms 2025: टैक्स कटौती के बाद आपको कितनी सस्ती मिलेंगी बाइक्स? जानिए पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Best Mileage Car: सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-5 कारें, जानें सबसे सस्ती कौन?
सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-5 कारें, जानें सबसे सस्ती कौन?
एक चिंगारी और कार हो सकती है बर्बाद, दिवाली पर रहें सावधान
एक चिंगारी और कार हो सकती है बर्बाद, दिवाली पर रहें सावधान
Second Hand Car: सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget