एक्सप्लोरर

Maruti Alto K10 या Celerio, किस सस्ती कार में मिलता है सबसे ज्यादा माइलेज?

Maruti Suzuki Affordable Cars: अगर आप भी मारुति सुजुकी की किसी किफायती कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कि कौन-सी कार सबसे ज्यादा माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Affordable Cars Mileage: जब भी किफायती कारों की बात होती है तो मारुति सुजुकी कंपनी की कारों का नाम टॉप पर आता है. कंपनी की कारें किफायती होने के साथ ही अच्छा माइलेज देने के चलते खूब पसंद की जाती हैं.

अगर आप भी काफी टाइम से मारुति की किसी किफायती कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और इस चीज को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन-सी कारें अच्छा माइलेज देती हैं तो यहां हम आपको 3 बेस्ट ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं. ऐसे में आप खुद ही डिसाइड कर पाएंगे कि आपके लिए कौन सी कार खरीदना बेहतर है. 

Maruti Alto k10

इंडियन मार्केट में अगर कोई सस्ती कार मानी जाती है तो वो मारुति ऑल्टो K10 है. ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 3 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होती है और 5.96 लाख रुपये के बीच है. माइलेज की बात की जाए तो Alto K10 का पेट्रोल वेरिएंट 24.39 से 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट 33.40 से 33.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. 

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में कंपनी ने 1.0 लीटर 3 सिलेंडर वाला इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 66 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 89 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है. इस कार में सीएनजी का भी विकल्प मिल जाता है. 

Maruti Suzuki Celerio

इस कॉम्पेक्ट हैचबैक कार में एक 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जोकि 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है. इसके CNG वर्जन में यह इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और यह 56.7PS  की पावर और 82 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जिसमें 60 लीटर का सीएनजी टैंक मिलता है.

मारुति सेलेरियो का पेट्रोल वेरिएंट करीब 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है जबकि सीएनजी वेरिएंट करीब 34 km प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी वेंट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Maruti Suzuki WagonR 

मारुति सुजुकी वैगनआर में कंपनी ने 998 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 55.92 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 89 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इस कार में मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल जाता है. कंपनी के अनुसार ये कार आपको करीब 23 किमी तक का माइलेज प्रदान करती है. साथ ही इस कार का सीएनजी वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है.

मारुति सुजुकी वैगनआर की एक्स शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होकर 7.33 लाख रुपये तक जाती है. साथ ही बाजार में यह कार हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस, टाटा टियागो और रेनो क्विड जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें:-

Maruti की इस प्रीमियम 7-सीटर पर मिल रहा 2 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां जानें कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
Horn OK Please on Trucks: गाड़ियों के पीछे क्यों लिखा होता है 'Horn Please Ok', कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड?
गाड़ियों के पीछे क्यों लिखा होता है 'Horn Please Ok', कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड?
13 हजार की EMI पर Nexon खरीदें तो कितने साल भरना होगा लोन? जानें हिसाब
13 हजार की EMI पर Nexon खरीदें तो कितने साल भरना होगा लोन? जानें हिसाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget