एक्सप्लोरर

Mahindra Price Hike: मारुति सुजुकी के बाद अब महिंद्रा की कारें भी हुईं महंगी, जानें किस मॉडल की कितनी कीमत बढ़ी

प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ने का हवाला देकर मारुति सुजुकी के बाद अब महिंद्रा ने भी अपनी कारों की कीमत में इजाफा कर दिया है. कंपनी की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा थार के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं.

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Mahindra भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है. कंपनी ने कारों पर दो प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है. वहीं महिंद्रा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली थार पर सात फीसदी तक इजाफा किया गया है. दूसरी कंपनियों की तरह महिंद्रा ने भी अपनी कारों पर प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने का हवाला देकर दाम बढ़ाने की घोषणा की है. आइए जानते हैं किस मॉडल पर कितने रुपये बढ़ाए गए हैं.

ये कारें हुईं महंगी
महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Bolero की कीमत में 22,452 रुपये से लेकर 22,508 रुपये तक का इजाफा किया है. जबकि KUV100 की कीमत 2,672 रुपये तक बढ़ी है. इनके अलावा महिंद्रा मराजो की कीमत में भी 26,597 रुपये से लेकर 30,867 रुपये तक का इजाफा देखने को मिला है.

इनकी भी बढ़ी कीमत
वहीं Mahindra XUV300 कॉम्पैक्ट SUV की प्राइस में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस पर कंपनी ने 3,606 रुपये से लेकर 24,029 रुपये तक बढ़ाए हैं. इसके अलावा मिड-साइज एसयूवी XUV500 की कीमत 3,068 रुपये तक बढ़ी है. अगर महिंद्रा स्कॉर्पियो की बात करें तो इसके दाम में 27,211 रुपये से लेकर 37,395 रुपये तक इजाफा हुआ है.

महिंद्रा थार पर बढ़े सबसे ज्यादा दाम
कंपनी ने अपनी सबसे बेस्ट सेलिंग कारों में से एक महिंद्रा थार सेकेंड जनरेशन की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ाई है. इसके दाम 92,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है. पिछले साल लॉन्च हुई इस कार को भारत में खूब पसंद किया गया. इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि ये कार अभी भी वेटिंग पीरियड में चल रही है. 

Maruti Suzuki ने भी बढ़ाए दाम
देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर रही है. कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते वह चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने बताया, 'इस्पात और कुछ कीमती धातुओं, जैसे रोडियम और पैलेडियम की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. अप्रैल में हमनें उपभोक्ताओं पर बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा यह सोचकर डाला था कि इन वस्तुओं की कीमतें आखिरकार नीचे आ जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अंतिम उपाय के रूप में हम कंपनी की वित्तीय सेहत को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं.'

ये भी पढ़ें

Best CNG Cars: बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से हैं परेशान तो ये CNG कारें बन सकती हैं आपकी पसंद

Best Selling Cars: कोरोना काल के बावजूद इन कारों का रहा जलवा, देश में सबसे ज्यादा हुई बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget