एक्सप्लोरर

Maruti पेश करने जा रही अब तक की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार, मिलेगा ज्यादा माइलेज

Maruti Hybrid Car: मारुति की ओर से विकसित नया हाइब्रिड पावरट्रेन एक 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन से लैस होगा. आइए गाड़ी के बारे में जानते हैं.

मारुति सुज़ुकी भारत की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार लॉन्च करने की तैयारी में है. दरअसल, मारुति अपना स्वदेशी हाइब्रिड पावरट्रेन विकसित कर रही है, जो ज्यादा भरोसेमंद, किफायती और मेंटेनेंस-फ्रेंडली होगा. इस पावरट्रेन को सबसे पहले मारुति फ्रॉन्क्स में शामिल किया जाएगा और फिर इसे स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेजा जैसे पॉपुलर मॉडल्स में भी पेश किया जाएगा. मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड को 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. आइए इस अपकमिंग हाइब्रिड कार के बारे में जानते हैं. 

इंजन और पावरट्रेन 

मारुति की ओर से विकसित नया हाइब्रिड पावरट्रेन एक 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन से लैस होगा, जिससे अनुमानित रूप से यह कार लगभग 35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकेगी. यह माइलेज इसे देश की सबसे किफायती हाइब्रिड कार बना सकता है. अब तक इतना बेहतर माइलेज सिर्फ प्रीमियम सेगमेंट की गाड़ियों में देखने को मिलता था, लेकिन मारुति इसे आम ग्राहकों की पहुंच में लाना चाहती है.

डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन और फीचर्स के मामले में भी फ्रॉन्क्स हाइब्रिड में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसका एक्सटीरियर पहले से ही स्टाइलिश है, लेकिन हाइब्रिड वर्जन में हल्के कॉस्मेटिक बदलावों के साथ "Hybrid" बैजिंग और रिफ्रेश्ड फ्रंट लुक मिलने की संभावना है. इंटीरियर में नया थीम, बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), बेहतर साउंड इंसुलेशन और अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जो इसे तकनीकी रूप से एडवांस और यूजर एक्सपीरिएंस के लिहाज से बेहतर बनाएंगे.

भारत में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को अपनाना एक बड़ी छलांग होगी, खासकर उस बाजार में जहां ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती रहती हैं. हाइब्रिड वाहन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तुलना में ज्यादा रेंज देती हैं, इन्हें चार्जिंग की जरूरत नहीं होती, ये मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर नहीं होते और इन्हें चलाना अधिक किफायती और सुविधाजनक होता है. 

यह भी पढ़ें:-

अब 15 साल के बाद भी चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, EoL छूट पर सरकार का ये है प्लान 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget