फुल टैंक में चलती है 1200 KM, 6 एयरबैग की सेफ्टी वाली Maruti Grand Vitara की क्या है कीमत?
Updated Maruti Grand Vitara: मारुति ग्रैंड विटारा अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है. कंपनी ने सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए हैं, जिससे यह SUV अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन गई है.

Maruti Suzuki Grand Vitara Popular Hybrid Car: मारुति सुजुकी की कारों का इंडियन मार्केट में एक अलग ही जलवा देखने को मिलता है. कंपनी की गाड़ियों की काफी डिमांड रहती है. इन्हीं में से एक Maruti Grand Vitara भी है, जिसे ग्राहकों के बीच अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. पिछले महीने इस कार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 7 हजार 154 नए ग्राहक बनाए. यह सेल्स आंकड़ा इसे भारतीय बाजार की बेस्ट सेलिंग हाईब्रिड कार बनाता है.
हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी ग्रैंड विटारा गाड़ी को 6 एयरबैग के साथ अपडेट किया है. भारतीय बाजार में नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की शुरुआती कीमत 11.42 लाख (एक्स-शोरूम) है. गाड़ी की बड़ी खासियत यह है कि अगर आप इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल खरीदते हैं, तो इसमें 45 लीटर का टैंक मिलता है, जिसे फुल कराने पर आसानी से 1200 KM तक की यात्रा की जा सकती है.
मारुति ग्रैंड विटारा को किया गया अपडेट
मारुति ग्रैंड विटारा अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है. कंपनी ने सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए हैं, जिससे यह SUV अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन गई है. इसके अलावा, SUV में और भी कई सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं. जैसे-ड्राइविंग को सुरक्षित बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) दिया गया है. ABS और EBD के साथ-साथ फ्रंट और रियर दोनों जगह डिस्क ब्रेक्स दी गई हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं. बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स उपलब्ध हैं.
Grand Vitara की पावर और फीचर्स
ग्रैंड विटारा में अब एक नया डेल्टा+ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट शामिल किया गया है. यह वेरिएंट अब मौजूदा Zeta+ और Alpha+ हाइब्रिड ट्रिम्स की रेंज को और भी मजबूत बनाता है. यह नया ट्रिम एक डुअल पावरट्रेन सिस्टम के साथ आता है, जिसमें एक पावरफुल पेट्रोल इंजन,और लिथियम-आयन बैटरी से जुड़ा इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है.
2025 की ग्रैंड विटारा अब ज्यादा स्मार्ट और लग्जरी SUV के रूप में सामने आई है. इसमें अब ऐसे कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. जैसे- 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, जिससे ड्राइविंग पोजिशन सेट करना बेहद आसान हो गया है. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, जो अब 6AT वेरिएंट्स में मिलता है. PM 2.5 एयर प्यूरीफायर डिस्प्ले के साथ अब कार के अंदर की हवा और भी साफ रहती है.
यह भी पढ़ें:-
Mahindra की मोस्ट-सेलिंग SUV को खरीदने का शानदार मौका, अब इतनी सस्ती हो गई Scorpio N




















