एक्सप्लोरर

Maruti Fronx खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी ? जानिए On-Road Price और EMI की डिटेल्स

Maruti Fronx On EMI: मारुति फ्रोंक्स अब 6 एयरबैग के साथ पहले से और ज्यादा सेफ हो गई है. आइए जाने इस SUV की ऑन रोड कीमत, डाउन पेमेंट, EMI और कितनी सैलरी में इसे EMI पर खरीद सकते हैं.

Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर SUV Fronx को अब स्टैंडर्ड 6 एयरबैग के साथ अपडेट किया है, जिससे यह SUV पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है. सुरक्षा में बढ़ोतरी के साथ इसके कुछ वेरिएंट्स की कीमत में मामूली 4,000 रुपये तक की वृद्धि हुई है. आइए जानते हैं अब इसकी ऑन रोड कीमत, EMI कैलकुलेशन, और इसे खरीदने के लिए आपको कितनी सैलरी होनी चाहिए.

Maruti Fronx की कीमत और EMI डिटेल्स

  • दिल्ली में इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7,54,500 रुपये है. इसमें लगभग 60,360 रुपये का RTO चार्ज और 39,744 रुपये का अनुमानित इंश्योरेंस जुड़ने के बाद इसकी कुल ऑन-रोड कीमत लगभग 8,54,604 रुपये हो जाती है. हालांकि, ये कीमतें शहर और डीलरशिप के अनुसार थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती हैं.

  • अगर आप 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 7,54,604 रुपये का कार लोन लेना पड़ेगा. 10% सालाना ब्याज दर पर, पांच साल के लिए यह लोन लेने पर आपकी हर महीने की EMI लगभग 16,033 रुपये बनेगी. इस पूरे लोन पर आपको करीब 2,07,382 रुपये का ब्याज देना होगा और पांच साल में कुल 10,61,986 रुपये की राशि चुकानी होगी.

कितना सैलरी चाहिए Maruti Fronx खरीदने के लिए?

  • अब बात करते हैं उस सैलरी की जो आपको इस EMI को मैनेज करने में मदद करेगी. अगर आपकी मासिक आय 40,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच है और आपके ऊपर कोई अन्य बड़ा लोन नहीं है, तो आप इस SUV की EMI आराम से भर सकते हैं. ज्यादातर बैंक और फाइनेंस कंपनियां यह मानती हैं कि आपकी सैलरी का 30-40% तक EMI के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी 45,000 रुपये की सैलरी पर 13,500 से 18,000 रुपये तक की EMI मैनेज करना संभव है.

इंजन ऑप्शन और माइलेज

  • Maruti Fronx को पेट्रोल और CNG दोनों फ्यूल ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं. पहला- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 99 बीएचपी की पावर और 147.6 एनएम टॉर्क देता है. वहीं, दूसरा- 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो 89 बीएचपी पावर और 113 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. CNG मोड में पावर घटकर 76 बीएचपी और टॉर्क 98.5 एनएम रह जाता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड AMT दोनों विकल्प मिलते हैं. CNG वर्जन का क्लेम्ड माइलेज 28.51 km/kg है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV बनाता है.
  •  
  • बता दें कि अगर आप एक सेफ, स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली SUV की तलाश में हैं, तो Maruti Fronx आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. इसकी कीमत भले थोड़ी बढ़ी हो, लेकिन 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स इसे एक स्मार्ट और सुरक्षित फैमिली कार बना देते हैं. हालांकि, कार खरीदने से पहले अपनी इनकम, खर्च और मौजूदा फाइनेंशियल कमिटमेंट्स को ध्यान से जरूर देखें.

ये भी पढ़ें: अब डीलर्स के पास पहुंची देश की सबसे किफायती 7-सीटर MPV, मिलते हैं 6 एयरबैग, जानें फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget