एक्सप्लोरर

अब डीलर्स के पास पहुंची देश की सबसे किफायती 7-सीटर MPV, मिलते हैं 6 एयरबैग, जानें फीचर्स और कीमत

रेनो इंडिया की नई 7-सीटर ट्राइबर देश की सबसे किफायती 7-सीटर MPV मानी जाती है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये है. 2019 के बाद यह पहला बड़ा अपडेट है, जो कंपनी ने इस मॉडल में दिया है.

Renault Triber 2025 फेसलिफ्ट अब भारत में डीलर्स के पास पहुंच चुकी है और इसकी शुरुआती कीमत 6.30 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह अब तक की सबसे किफायती 7-सीटर MPV है और यह 2019 के बाद पहली बार एक बड़ा अपडेट लेकर आई है. नई Triber को चार ट्रिम्स-Authentic, Evolution, Techno और Emotion में लॉन्च किया गया है. डीलरशिप्स पर इसकी टेस्ट ड्राइव भी उपलब्ध है.

कैसा है एक्सटीरियर?

  • 2025 Renault Triber के Emotion वेरिएंट में कई नए और अट्रैक्टिव बाहरी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें इंटीग्रेटेड LED DRLs और फॉग लैंप मिलते हैं, जो सामने से इसे एक शानदार लुक देते हैं. अब इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं, लेकिन इंडिकेटर्स अभी भी हैलोजन टाइप के हैं. फ्रंट बंपर और ग्रिल को नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है और साथ ही नया Renault लोगो भी शामिल किया गया है. इसमें ड्यूल-टोन व्हील कवर मिलते हैं जो एलॉय व्हील्स जैसे दिखते हैं, साथ ही व्हील आर्च क्लैडिंग, काले रंग के डोर हैंडल और 50 किलो वजन उठाने की क्षमता वाली रूफ रेल्स दी गई हैं. पीछे की तरफ LED टेल लैंप्स, रियर डिफॉगर, वाइपर और वॉशर मिलते हैं. 

 ड्यूल-टोन इंटीरियर

  • Triber के Emotion वेरिएंट में ड्यूल-टोन इंटीरियर दिया गया है, जो इसे अंदर से प्रीमियम फील देता है. इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. ये दोनों ही Wireless Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा, इसमें क्रोम फिनिश वाले AC नॉब्स, LED केबिन लाइट्स, स्मार्ट एक्सेस कार्ड, और स्टार्ट-स्टॉप बटन भी दिए गए हैं. कार में कूल्ड ग्लव बॉक्स, सेंटर कंसोल, ड्राइवर के लिए आर्मरेस्ट और दूसरी-तीसरी रो के लिए AC वेंट्स भी दिए गए हैं. कार की सीटें इस तरह से डिजाइन की गई हैं कि आप 100 से ज्यादा तरीके से उन्हें एडजस्ट कर सकते हैं. 

सेफ्टी फीचर्स 

  • बता दें कि नई Triber में अब पहले से कहीं ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सिस्टम स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर्स, ब्रेक असिस्ट के साथ ABS और EBD जैसे फीचर्स भी सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं. Emotion वेरिएंट में अतिरिक्त रूप से फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, ‘फॉलो मी होम’ हेडलैंप और ‘टेक ए ब्रेक’ रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इंजन और ट्रांसमिशन

  • Triber फेसलिफ्ट में 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड है और Emotion वेरिएंट में 5-स्पीड AMT का ऑप्शन भी मिलता है. अगर आप CNG चाहते हैं तो डीलर स्तर पर इसकी सुविधा भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत लगभग 80,000 रुपये होती है.

ये भी पढ़ें: Mahindra Vision SXT Pickup: स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के साथ जल्द आ रही है Mahindra की नई पिकअप, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget