एक्सप्लोरर

Nexon और Scorpio को पछाड़ Maruti Brezza ने बिक्री में ये नंबर किया हासिल, जानिए कीमत

Maruti Brezza Sales Report: मारुति ब्रेजा पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी ऑन-रोड कीमत शहरों और वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. आइए इसकी सेल्स रिपोर्ट के बारे में जानते हैं.

भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी ब्रेजा पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है. इसकी किफायती कीमत, लो मेंटनेस और दमदार माइलेज के चलते भारतीय बाजार में इसे काफी पसंद किया जाता है. पिछले महीने यानी जुलाई 2025 में मारुति ब्रेजा की 14 हजार 65 यूनिट्स की बिक्री की गई, जिसने स्कॉर्पियो और Nexon को पीछे छोड़ दिया है. आइए मारुति ब्रेजा की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं. 

Maruti Brezza SUV को पिछले महीने 14,065 नए ग्राहक मिले हैं, जो पिछले साल की तुलना में हल्की गिरावट को दर्शाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रेजा हुंडई क्रेटा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. इसने बिक्री के मामले में महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा नेक्सन और महिंद्रा थार को भी पीछे छोड़ दिया है. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख 69 हजार रुपये से शुरू होकर 14.14 लाख रुपये तक जाती है.

Maruti Brezza का पावरट्रेन

मारुति ब्रेजा एसयूवी पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी ऑन-रोड कीमत शहरों और वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. ब्रेजा अपने शानदार फीचर्स की वजह से ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है. इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है और 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है.

Maruti Brezza में 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. SUV में रियर AC वेंट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले, फास्ट-चार्जिंग USB पोर्ट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं.

सेफ्टी के मामले में भी Maruti Brezza काफी मजबूत विकल्प है. इसमें छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें ABS विद EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीड वार्निंग सिस्टम और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं. 

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Maruti Brezza में 1.5-लीटर का K-सीरीज डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 101.6 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं. CNG वेरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें पावर आउटपुट 86.6 bhp और 121.5 Nm तक रहता है. इस SUV में स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जो इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को और बेहतर बनाती हैं.

Maruti Brezza अपनी सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUVs में से एक है. इसका पेट्रोल मैनुअल वर्जन 19.89 से 20.15 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक 19.80 kmpl का और CNG वर्जन 25.51 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है. 

यह भी पढ़ें:-

भारत में किस महीने लॉन्च होने जा रही Mini Fortuner? इतनी सस्ती होगी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Scorpio-Thar समेत Mahindra गाड़ियों पर लाखों का डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल्स
Scorpio-Thar समेत Mahindra गाड़ियों पर लाखों का डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल्स
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget