एक्सप्लोरर

कितनी EMI पर मिल जाएगी 6 एयरबैग वाली नई Maruti Alto K10? यहां जान लीजिए पूरा हिसाब

Updated Maruti Alto K10: मारुति की इस कार में पहले केवल फ्रंट डुअल एयरबैग्स लगे मिलते थे. लेकिन अब इस गाड़ी में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स दिए जा रहे हैं.

Updated Maruti Alto K10 on EMI: मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 देश की सबसे किफायती कारों की लिस्ट में टॉप पर है. अगर आप भी काफी टाइम से इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यही आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है. मारुति ऑल्टो के10 को बड़े अपडेट के साथ लाया गया है. मारुति की इस कार में पहले केवल फ्रंट डुअल एयरबैग्स लगे मिलते थे. लेकिन अब इस गाड़ी में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स दिए जा रहे हैं. 

दिल्ली में क्या है नई Alto K10 की कीमत? 

अगर आप अपडेटेड ऑल्टो K10 को EMI पर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको डाउन पेमेंट और फाइनेंस प्लान के बारे में जानना होगा. मारुति ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत जो पहले 4.09 लाख रुपये से शुरू थी, वो अब 4.23 लाख रुपये से शुरू है. मारुति की इस कार की कीमत में बढ़ोतरी की वजह इसमें मिलने वाला बड़ा अपडेट है.

दिल्ली में नई मारुति सुजुकी ऑल्टो खरीदने के लिए करीब 4 लाख 70 हजार रुपये ऑन-रोड प्राइस के तौर पर देने होगे. अगर आप इस कार को 50 हजार रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो आपको बैंक से 4 लाख 20 हजार रुपये का कार लोन लेना होगा. 

अगर आपको यह लोन 9.8 फीसदी ब्याज दर से मिलता है और आप यह लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने करीब 9 हजार रुपये की EMI देनी होगी. इस तरह से आप बैंक को 5 साल में कुल 5.90 लाख रुपये के करीब चुकाएंगे. 

Maruti Alto की पावर

जापानी ऑटोमेकर्स ने इस कार में कोई मैकेनिकल चेंज नहीं किया है. मारुति ऑल्टो में 998 cc K10C पेट्रोल इंजन लगा है. गाड़ी में लगे इस इंजन से 5,500 rpm पर 49 kW की पावर मिलती है और 3,500 rpm पर 89 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. गाड़ी के इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है. मारुति की कार में 27 लीटर कैपेसिटी का फ्यूल टैंक दिया है. ये कार पेट्रोल के साथ ही CNG में भी मार्केट में शामिल है.

यह भी पढ़ें:-

एक महीने में 1 लाख के करीब सेल, Royal Enfield की बाइक्स को खूब पसंद कर रहे लोग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी से मची हलचल
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी
26 जनवरी बॉलीवुड के लिए रहा है लकी, इन फिल्मों ने की है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
26 जनवरी बॉलीवुड के लिए रहा है लकी, इन फिल्मों ने की है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Manikarnika Ghat | Modi | BMC New Mayor | Shankaracharya Controversy
Shankaracharya Controversy: 'संत समाज इनको बर्दाश्त नहीं करता,मैं निंदा करता हूं'-Ravindra Puri
Startup India का Superpower Moment: Under-40 Founders का $950B Valuation | Paisa Live
MP News: पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप | Chhindwara News
Maharashtra News: Pune के loni में बेकाबू कार ने कुचला मासूम बच्चे को | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी से मची हलचल
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी
26 जनवरी बॉलीवुड के लिए रहा है लकी, इन फिल्मों ने की है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
26 जनवरी बॉलीवुड के लिए रहा है लकी, इन फिल्मों ने की है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
शुभमन गिल को 'बर्खास्त' कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान... 2027 वर्ल्ड कप का है सवाल; क्या बदलेगा कैप्टन?
शुभमन गिल को 'बर्खास्त' कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान... 2027 वर्ल्ड कप का है सवाल
'ईरान ने रोकीं 800 से ज्यादा फांसी', डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खामेनेई सरकार ने नकारा; अमेरिका को चुभ जाएगी ये बात
'ईरान ने रोकीं 800 से ज्यादा फांसी', ट्रंप के दावे का खामेनेई सरकार ने किया खंडन; US को चुभ जाएगी ये बात
नई कार लेने जा रहे हैं? फाइनेंस कराने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें
नई कार लेने जा रहे हैं? फाइनेंस कराने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें
Bhojshala Temple Mosque Controversy: किस मुस्लिम शासक ने धार भोजशाला में बनवाई थी मस्जिद, इस पर पहली बार कब हुआ विवाद?
किस मुस्लिम शासक ने धार भोजशाला में बनवाई थी मस्जिद, इस पर पहली बार कब हुआ विवाद?
Embed widget