एक्सप्लोरर

देश की सबसे सस्ती कार मिल रही और ज्यादा सस्ती, 6 एयरबैग वाली Alto पर मिल रही शानदार छूट

Maruti Alto K10 on Discount: मारुति ऑल्टो K10 पर मई 2025 में 67,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. आइए इस सस्ती हैचबैक कार की कीमत, माइलेज और नए सेफ्टी फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Maruti Alto K10 on Discount: मारुति सुजुकी ने भले ही अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया हो, लेकिन ग्राहकों के लिए कंपनी ने मई 2025 के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. देश की सबसे सस्ती कारों में शामिल मारुति ऑल्टो K10 अब 67,100 तक के डिस्काउंट के साथ मिल रही है. यह ऑफर विशेष रूप से ऑटोमैटिक वैरिएंट (AGS) पर लागू है.

इस ऑफर में ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस जैसे फायदे दिए जा रहे हैं. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4 लाख 23 हजार रुपये है. हालांकि, डीलरशिप के मुताबिक यह डिस्काउंट अलग-अलग शहरों में थोड़ा बहुत बदल सकता है. इसलिए खरीदने से पहले डीलर से पूरी जानकारी जरूर लें.

ऑल्टो K10 इंजन और माइलेज

मारुति ऑल्टो K10 को कंपनी ने अपने नए और मजबूत Heartect प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. इस कार में K-Series 1.0 लीटर ड्यूल जेट और ड्यूल VVT इंजन दिया गया है, जो 66.62 PS की ताकत और 89 Nm का टॉर्क देता है. इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट प्रति लीटर 24.90 किलोमीटर का माइलेज देता है, वहीं मैनुअल वैरिएंट 24.39 किलोमीटर प्रति लीटर तक चलता है. CNG वैरिएंट की बात करें तो यह प्रति किलो 33.85 किलोमीटर का माइलेज देता है. 

Maruti Alto K10 के फीचर्स

मारुति ने ऑल्टो K10 में कई मॉडर्न फीचर्स शामिल किए हैं जो इसे पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाते हैं. इस कार में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, जो इस रेंज की कारों में एक बड़ा बदलाव है. कार में 7 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है.

इसके अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स जैसे इनपुट विकल्प भी मिलते हैं. इसमें नया मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें माउंटेड कंट्रोल्स लगे हुए हैं, जिससे ड्राइविंग और भी आसान हो जाती है. ये सभी फीचर्स पहले S-Presso, Celerio और WagonR जैसी कारों में मिलते थे, लेकिन अब यह ऑल्टो K10 में भी उपलब्ध हैं.

मारुति ऑल्टो K10 के सेफ्टी फीचर्स

मारुति ने ऑल्टो K10 में सेफ्टी को लेकर खास ध्यान दिया है. इसमें कई जरूरी और एडवांस सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं. कार में ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EBD यानी इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर सीट बेल्ट्स, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. इन सभी सेफ्टी मेजर्स के साथ यह कार अब बजट और सुरक्षा दोनों के मामले में एक बेहतरीन विकल्प बन गई है.

कलर ऑप्शन और डिस्काउंट

मारुति ऑल्टो K10 को 6 आकर्षक रंगों में खरीदा जा सकता है. इन कलर्स में स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे शामिल हैं. बता दें कि डिस्काउंट से जुड़ी जानकारी हमने कई ऑटोमोबाइल वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म्स से ली है. ध्यान रखें, आपके शहर और डीलरशिप के अनुसार यह छूट थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है. इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी मारुति डीलर से छूट और ऑफर्स की पूरी जानकारी जरूर लें.

ये भी पढ़ें:-

Upcoming Cars in India: मई में लॉन्च होंगी 4 बड़ी गाड़ियां! Kia Clavis से लेकर Tata Altroz Facelift तक सबकुछ होगा नया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget