एक्सप्लोरर

Upcoming Cars in India: मई में लॉन्च होंगी 4 बड़ी गाड़ियां! Kia Clavis से लेकर Tata Altroz Facelift तक सबकुछ होगा नया

Upcoming Cars in 2025: एमजी, टाटा मोटर्स और Kia जैसी बड़ी कंपनियां मई 2025 में अपनी नई कारें लॉन्च करने जा रही हैं. अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है.

Upcoming Cars in India: अगर आप अपनी पुरानी कार को बदलकर नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो मई 2025 आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने Kia, Tata, MG और Volkswagen जैसे बड़े ब्रांड्स अपनी नई गाड़ियां भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाले हैं.

इनमें शामिल हैं एक नई MPV, एक प्रीमियम हैचबैक, एक लॉन्ग रेंज EV और एक स्पोर्टी GTI कार. आइए इन सभी गाड़ियों के लॉन्च डेट, इंजन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

1. Kia Clavis 

Kia India ने घोषणा की है कि वह अपनी लोकप्रिय MPV Carens के नए वर्जन को Clavis नाम से लॉन्च करेगी. इस गाड़ी के डिजाइन से 8 मई 2025 को पर्दा उठाया जाएगा, जबकि कीमत का खुलासा 2 जून 2025 को किया जाएगा. इस नई MPV में लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर कंसोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे. Clavis को पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल तीनों इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिससे यह फैमिली यूजर्स और फीचर-लविंग ग्राहकों दोनों के लिए अट्रैक्टिव ऑप्शन बन जाएगी.

2. Tata Altroz फेसलिफ्ट 

Tata Altroz पहले से ही भारतीय बाजार में एक भरोसेमंद प्रीमियम हैचबैक के रूप में इस्टैबलिश्ड है. अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन 21 मई 2025 को लॉन्च होने जा रहा है. फेसलिफ्ट मॉडल में नया एक्सटीरियर डिजाइन, डायमंड कट अलॉय व्हील्स और अपडेटेड इंटीरियर के साथ कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. Altroz भारत की इकलौती हैचबैक है, जो डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है, जिससे यह उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बनती है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी चाहते हैं.

3. Volkswagen Golf GTI

Volkswagen जल्द ही भारत में अपनी दूसरी GTI पेशकश Golf GTI को लॉन्च करने की तैयारी में है. हालांकि लॉन्च डेट की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इस गाड़ी की एंट्री मई 2025 में हो सकती है. Golf GTI में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 261 bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. यह कार उन ग्राहकों के लिए है जो स्पोर्टी हैंडलिंग, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन की तलाश में हैं.

4. MG Windsor EV Long Range 

MG Windsor EV पहले से ही भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है. अब कंपनी इस गाड़ी का लॉन्ग रेंज वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है. इस नए वेरिएंट में 50.6 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 460 किलोमीटर की रेंज देगा. इस लॉन्ग रेंज वर्जन के जरिए MG उन ग्राहकों को टारगेट करना चाहती है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए बिना चार्जिंग की चिंता के इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा वाली Kia Sonet को खरीदने के लिए मची होड़, बनी कंपनी की नंबर 1 SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kia Syros EV या ICE? दोनों दिखने में एक जैसी, लेकिन फर्क जानकर रह जाएंगे हैरान
Kia Syros EV या ICE? दोनों दिखने में एक जैसी, लेकिन फर्क जानकर रह जाएंगे हैरान
भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी ये 7-सीटर, Innova भी नहीं तोड़ पाई इसका रिकॉर्ड
भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी ये 7-सीटर, Innova भी नहीं तोड़ पाई इसका रिकॉर्ड
इस बार 15 अगस्त को Mahindra देश में लॉन्च करेगी कौन-सी गाड़ी? ये नाम सबसे आगे
इस बार 15 अगस्त को Mahindra देश में लॉन्च करेगी कौन-सी गाड़ी? ये नाम सबसे आगे
सिर्फ 2 लाख रुपये देकर घर ले आएं Kia Sonet, जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI
सिर्फ 2 लाख रुपये देकर घर ले आएं Kia Sonet, जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget