एक्सप्लोरर

Maruti Alto K10: मारुति ने पेश किया ऑल्टो के 10 का Xtra एडिशन, जानिए क्या है खासियत 

इस कार का मुकाबला हुंडई की ग्रैंड आई 10 NIOS से होगा, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. हालांकि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसमें सुविधाएं भी अधिक हैं.

Maruti Alto K10 Xtra Edition: मारुति सुजुकी की ऑल्टो देश की सबसे अधिक सेल होने वाली कार है. यह कार अपनी शुरुआत से लेकर अब तक 43 लाख से ज्यादा लोगों की पसन्द बनी है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का न्यू जेनरेशन मॉडल Alto K10 लॉन्च किया था, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अब कंपनी ने इस कार नया वेरिएंट Alto K10 Xtra Edition पेश कर दिया है. इस नए एडिशन का लुक और इंटीरियर इसके रेगुलर मॉडल से कुछ अलग है. इस नई कार में ओआरवीएम और रूफ माउंटेड स्पॉइलर पर ऑरेंज हाइलाइट्स के साथ स्किड प्लेट्स दिए गए हैं. जबकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और यह अभी भी 1.0 लीटर, के-सीरीज़ पेट्रोल इंजन के साथ आई है. 

कैसा है डिजाइन?

मारुति सुजुकी की नई ऑल्टो K10 एक्स्ट्रा एडिशन में बॉडी कलर डोर हैंडल, ऑरेंज हाइलाइट्स के साथ ब्लैक-आउट स्किड प्लेट्स, डिजाइनर कवर के साथ स्टील व्हील, ऑरेंज ORVMs, मस्कुलर बोनट, हैलोजन हेडलैम्प्स, हेक्सागोनल हनीकॉम्ब-मेश ग्रिल और बम्पर-माउंटेड फॉग लैंप्स दिए गए हैं. बाकी अन्य डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है. 

कैसा है इंजन?

मारुति Alto K10 के एक्स्ट्रा एडिशन में रेगुलर मॉडल वाला ही एक 1.0-लीटर K10C, पेट्रोल इंजन दिया गया है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह  इंजन 67hp और 89Nm का आउटपुट जेनरेट करने में सक्षम है. 

फीचर्स

इस कार के इंटिरियर में एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड डिज़ाइन, 7.0 इंच का स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-टोन फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर विंडो, ड्यूल एयरबैग और मैनुअल एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.  

कितनी है कीमत?

मारुति सुजुकी ने अभी ऑल्टो के 10 एक्स्ट्रा एडिशन के कीमत की घोषणा नहीं की है. इसका ऐलान इसकी लॉन्चिंग के समय किया जाएगा, जो कि बहुत जल्द हो सकती है. इसका रेगुलर मॉडल 3.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है, लेकिन इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

किससे होगा मुकाबला?

इस कार का मुकाबला हुंडई की ग्रैंड आई 10 NIOS से होगा, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. हालांकि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसमें सुविधाएं भी अधिक हैं.

यह भी पढ़ें :- कार या बाइक पर बैठाई अंजान सवारी तो कट जाएगा चालान, जानें क्या है नियम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Barrier-Free Toll पर सावधान, इन 3 चीजों का रखें ध्यान
Barrier-Free Toll पर सावधान, इन 3 चीजों का रखें ध्यान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget