एक्सप्लोरर

Mahindra की सबसे सस्ती Scorpio S3+ हुई लॉन्च, क्रेटा, किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर से भी कम ही कीमत

अगर आप एक दमदार एसयूवी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो महिंद्रा ने अपना सबसे सस्ता बेस वैरिएंट S3+ मार्केट में उतारा है. इस कार में सभी शानदार फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत 11.99 लाख से शुरु होती है.

कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए महिंद्रा ने इस सैगमेंट के लिए जबरदस्त चैलेंज पेश किया है. महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो का नया बेस वैरियंट लॉन्च किया है. इस वैरियंट को और भी खास बनाती है इसकी कीमत. नई स्कॉर्पियो के बेस वैरियंट की कीमत हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर के बेस वैरियंट के बराबर ही रखी गई है. अब महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी सेगमेंट की कारों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रही है.

ये है कीमत- महिंद्रा ने स्कॉर्पियो के बेस वैरिएंट को चार ट्रिम्स S5, S7, S9 और S11 में उतारा है. अब नया S3+ नाम से सबसे सस्ता बैस वैरियंट कंपनी ने लॉन्च किया है. ये उन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है, जिनका बजट सीमित है. मौजूदा स्कॉर्पियो के वैरियंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 12.68 लाख से 16.53 लाख के बीच है. वहीं नए S3+ वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है.

फीचर में क्या होगा खास- स्कॉर्पियो के नए वैरियंट में वन टच लेन इंडीकेटर, ऑटो डोर लॉक, सेंट्रल लैंप, साइड और रिअर फुट स्टेप्स, सेंट्रल लॉकिंग और रिअर डेमीस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रिअर पार्किंग सेंसर्स, एबीएस के साथ ईबीडी और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. S3+ बेस मॉडल में सिल्वर स्टील रिम, एलईडी टेल लैंप्स, फ्रंट यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और मैनुअल ORVMs जैसे फीचर्स दिए गए हैं. आपको 7,8 और 8 सीटर का ऑप्शन मिलता है. आप चाहें तो S3+ में स्काई रैक भी लगवा सकते हैं. इसमें आपको पुराना 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन मिलेगा जो 120 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देता है. आपको इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, जबकि दूसरे वैरियंट्स में 6-स्पीड 'ट्रांसमिशन दिया गया है.

आने वाली है न्यू जेनरेशन की स्कॉर्पियो- आपको बता दें कंपनी इस साल नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो भी लॉन्च करेगी. न्यू जेनरेशन स्कॉर्पियो को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है. माना जा रहा है कि कंपनी नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो को 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है.

इनसे होगा मुकाबला- मार्केट में मौजूद शानदार एसयूवी कारों को स्कॉर्पियो कड़ी चुनौती देगी. स्कॉर्पियो के बेस वैरिएंट से हुंडई क्रेट, किया सेल्टॉस और टाटा हैरियर जैसी कारों को कड़ी टक्कर मिलेगी. आपको बता दें हुंडई क्रेटा 9.99 लाख से लेकर 17.53 लाख रुपए की बीच मिल जाएगी. वहीं किआ सेल्टॉस भी 9.89 लाख से लेकर 17.45 लाख के बीच पड़ेगी. बात करें टाटा हैरियर की तो इसकी शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 13.99 से शुरु होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget