एक्सप्लोरर

Mahindra XUV700 Launch: खत्म हुआ इंतजार! Sony के दमदार साउंड सिस्टम के साथ आज भारत में दस्तक देगी महिंद्रा की ये SUV

Mahindra XUV700 आज शाम चार बजे भारत में लॉन्च होने जा रही है. बताया जा रहा है कि ये इस साल की सबसे बड़ी कार लॉन्चिंग है. आज पहली बार दुनिया इसकी पहली झलक देखेगी.

दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा की मोस्ट अवेटेड एसयूवी XUV700 आज भारत में दस्तक देने जा रही है. इसकी लॉन्चिंग आज शाम चार बजे की जाएगी. वहीं लॉन्च से पहले इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं. दावा किया जा रहा है कि सोनी के इनबिल्ट साउंड सिस्टम के साथ आने वाली ये पहली कार होगी. इस एसयूवी में 13 चैनल DSP एम्पलीफायर के साथ 12 कस्टम स्पीकर और एक सब-वूफर लगा है. सोनी की तरफ ये दावा किया गया है कि कार में लगा साउंड बेहद क्लियर और शानदार म्यूजिक एक्सपीरिएंस देगा. आइए जानते हैं इसके लेटेस्ट फीचर्स के बारे में.   

मिलेगा स्मार्ट डोर हैंडल
महिंद्रा ने XUV700 के स्मार्ट हैंडल फीचर का खुलासा किया है. दावा किया जा रहा है कि ये फीचर भारत में पहली बार मिलेगा. इस डोर हैंडल को SUV के बॉडी पैनल के अंदर ही फिक्स किया गया है. ये डोर हैंडल मौजूदा डोर हैंडल से काफी एडवांस होंगे. इसमें हैंडलबार पर सेंसर लगा होगा, यानी जब भी इसे कोई टच करेगा या चाबी का यूज  करके कार को अनलॉक करेगा तब डोर का हैंडल अपने आप बाहर आ जाएगा. ऐसे ही कार के लॉक होने पर हैंडल बार वापस कार के पैनल में चला जाएगा.

मिलेगा सबसे बड़ा सनरूफ
इनमें पहला है स्काईरूफ जिसे Mahindra XUV700 में सनरूफ कहा जाता है. Mahindra ने दावा किया है कि XUV700 में अपनी कैटेगरी में सबसे बड़ा सनरूफ दे रही है. इस सनरूफ का डाइमेंशन 1360 mm X 870 mm है. वहीं इसकी दूसरी बड़ा फीचर है टेक्नोलॉजी ऑन-बोर्ड. Mahindra XUV700 में सेगमेंट में वॉइस अलर्ट के साथ फर्स्ट टेक्नोलॉजी होगी. आप Mahindra XUV700 में स्पीडिंग वॉइस अलर्ट को कस्टमाइज कर सकते हैं.

स्पीड वॉर्निंग अलर्ट है खास
महिंद्रा की इस एसयूवी में आपके किसी करीबी यानी पत्नी, माता-पिता या अपने बच्चों की आवाज में स्पीड वॉर्निंग अलर्ट मिलेगा. इसके अलावा Mahindra XUV700 के हेडलैम्प्स एक और अच्छा फीचर है. जैसे ही कार रात के अंधेरे में 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को पार करेगी ये फीचर एक्टिवेट हो जाएगा. Mahindra XUV700 को दो इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है और इन दोनों के साथ ऑटोमैटिक ऑप्शन भी दिया जाएगा.

इंजन
Mahindra XUV700 एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस में अवेलेबल होगी. कंपनी ने इसके डीजल इंजन वेरिएंट में 2.2 लीटर की क्षमता का एमहॉक 4 सिलिंडर युक्त डीजल इंजन का यूज किया है, जो कि 185hp की पावर जेनरेट करता है और 6 स्पीड मैनुअल और टार्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि ये अपने सेगमेंट की बेस्ट इंजन वाली कार होगी.

इनसे होगा मुकाबला
Mahindra XUV700 पावर समेत कई मामलों में एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अलकेजर एसयूवी को टक्कर देगी. हुंडई ने हाल ही में अपनी इस एसूयवी को बाजार में उतारा है, जिसे अभी तक अच्छा रेस्पॉन्स मिला है. देखना होगा कि महिंद्रा की ये नई एसयूवी इन्हें कैसे टक्कर देती है.  

ये भी पढ़ें

फेसलिफ्ट Hyundai Creta SUV जल्द इस देश में देगी दस्तक, मिलेंगे ये प्रीमियम अपडेट्स

Sunroof Cars: कम बजट में मिल रही हैं ये शानदार सनरूफ कारें, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget