एक्सप्लोरर

कारों की बढ़ती कीमत के बीच सस्ती हो गई ये 7-सीटर कार! हजारों रुपये की हुई कटौती

7-Seater Car Price Cut: महिंद्रा ही नहीं मारुति, टाटा, हुंडई जैसी कई कार कंपनियों ने गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. लेकिन ऐसे में इस 7-सीटर कार की कीमत में कटौती देखने को मिल रही है.

Mahindra XUV700 Price Cut: भारतीय बाजार में कारों की कीमत एक बार फिर बढ़ने वाली है. जनवरी 2025 में भी गाड़ियों की कीमत में इजाफा देखने को मिला था. वहीं अब एक के बाद एक कई कार कंपनी 1 अप्रैल से कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं. लेकिन ऐसे में महिंद्रा अपनी एक गाड़ी XUV700 के दाम में हजारों रुपये की कटौती कर रही है. इस गाड़ी की खरीद पर 75 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है. ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में मार्केट में शामिल है. हालांकि महिंद्रा ने इस कार के अलावा सभी मॉडल्स की कीमत में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है.

Mahindra XUV700 की नई कीमत

महिंद्रा की इस कार के कुछ वेरिएंट की कीमत में 45 हजार रुपये की और कुछ वेरिएंट की कीमत में 75 हजार रुपये की कटौती की गई है. ये कार 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में मार्केट में शामिल है. कंपनी ने दोनों ही ले-आउट की कीमत घटाई है.

महिंद्रा XUV700 के AX7 AT 7-सीटर FWD, AX7 AT 6-सीटर और AX7 AT 7-सीटर AWD की कीमत में 45 हजार रुपये कम कर दिए हैं. इसके अलावा AX7 L के पांचों ट्रिम्स की कीमत में 75 हजार रुपये की कटौती की गई है. इसमें केवल हाल ही में लॉन्च हुआ XUV700 का Ebony एडिशन शामिल नहीं है.

XUV700 के पेट्रोल वेरिएंट के भी दाम घटे

महिंद्रा XUV700 के 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के केवल चार ट्रिम्स की कीमत ही घटाई गई है. इस गाड़ी के AX7 ऑटोमेटिक के 6 और 7-सीटर वेरिएंट्स की कीमत 45 हजार रुपये कम की गई है. वहीं इस गाड़ी के AX7 L ऑटोमेटिक के 6 और 7-सीटर वेरिएंट्स की कीमत 75 हजार रुपये घटी है. XUV700 के टर्बो-पेट्रोल इंजन के मैनुअल ट्रिम्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे इस कार की शुरुआती कीमत में कोई चेंज नहीं आया है.

यह भी पढ़ें

Innova Crysta खरीदने के लिए कितने रुपये का लोन मिलेगा? इस 8-सीटर कार के लिए भरनी होगी कितनी EMI?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget