एक्सप्लोरर

Mahindra XUV400: महिंद्रा ने शुरू की एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग, 15.99 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Mahindra XUV 400 के रेंज की बात करें तो इसमें सेगमेंट में सबसे अधिक रेंज मिलने का दावा किया जा रहा है. इस कार के टॉप वैरिएंट से कंपनी 456 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलने की बात कह रही है.

Mahindra XUV400 Booking: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज यानि 26 जनवरी 2023 से अपनी नई एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग विंडो को खोल दिया है. यह कार भारतीय बाजार में पिछले साल पेश हुई थी, जबकि कंपनी ने हाल ही इस गाड़ी को लॉन्च किया है. इस गाड़ी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये रखी गई है. यह कार EC और EL जैसे दो वेरिएंट में बाजार में आई है. इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि ये इंट्रोडक्टरी प्राइस है, जो कि पहले 5,000 यूनिट्स की बुकिंग पर ही मान्य होगा. यह गाड़ी इसी साल मार्च से ग्राहकों तक पहुंचने लगेगी.

कैसी है ये कार?

इस कार को दो वेरिएंट में लाया गया है, जिसमें XUV400 का EC वेरिएंट को एक 34.5 के लिथियम आयन बैटरी पैक से लैस किया गया है, जबकि जबकि टॉप वैरिएंट EL में एक 39.4 kWh का बैट्री पैक दिया गया है. जिसमें क्रमशः 3.3 kW और 7.2 kW के चार्जिंग के विकल्प मिलते हैं. बड़े बैट्री पैक वाले शुरुआती वैरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपये से शुरू होती है. 

कितनी है रेंज?

Mahindra XUV 400 के रेंज की बात करें तो इसमें सेगमेंट में सबसे अधिक रेंज मिलने का दावा किया जा रहा है. इस कार के टॉप वैरिएंट से कंपनी 456 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलने की बात कह रही है. जबकि छोटे बैटरी पैक के साथ इसमें 375 किलोमीटर प्रति चार्ज तक की रेंज मिल सकती है. इस कार के सभी वेरिएंट्स में एक जैसे ही इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है. जो 150 PS की मैक्सिमम पॉवर और 310 Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है. इस कार में फन, फास्ट और फीयरलेस जैसे तीन अलग ड्राइविंग मोड दिए गए हैं. यह कार 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड मात्र 8.3 सेकंड में प्राप्त कर सकती है. 

टाटा नेक्सॉन EV से होगी टक्कर 

कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के सेगमेंट में इस समय टाटा की नेक्सन ईवी का दबदबा है. जो कि महिंद्रा की नई कार को भी टक्कर देगी. टाटा की नेक्सन में अधिक वेरिएंट्स उपलब्ध हैं. टाटा Nexon EV की एक्स शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये और 17.50 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- होंडा अपनी इन कारों पर दे रही है रिपब्लिक डे ऑफर, जानिए कितना मिल रहा डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget