एक्सप्लोरर

Mahindra XEV 9e vs Tata Harrier EV: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है आपके लिए बेहतर? मिनटों में समझें अंतर

Mahindra XEV 9e vs Tata Harrier EV: भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है.आइए जानें परफॉर्मेंस और रेंज के आधार पर Harrier EV और XUV 9e में कौन ज्यादा बेहतर है.

Mahindra XEV 9e vs Tata Harrier EV: टाटा हैरियर ईवी ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है. देश के इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV 9e से माना जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि इन दोनों EVs में से कौन-सी कार खरीदना ज्यादा फायदेमंद रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं.

कौन है बजट के करीब?

Tata Harrier EV की शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Mahindra XUVe9 की शुरुआती कीमत 21.90 लाख रुपये है. यानी Tata Harrier EV 40,000 सस्ती है और इसके टॉप वेरिएंट्स भी तुलनात्मक रूप से अधिक रेंज और परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं. Harrier EV शुरुआती कीमत में थोड़ी सस्ती है और वैल्यू फॉर मनी की दृष्टि से थोड़ी आगे नजर आती है.

डिजाइन के मामले में कौन आगे?

Tata Harrier EV अपने ICE मॉडल से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें क्लोज्ड ग्रिल, एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड 19-इंच अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स जैसी मॉडर्न टचेस हैं. दूसरी ओर, Mahindra XUVe9 एक दमदार कूपे-स्टाइल SUV है जिसमें इनवर्टेड L-शेप एलईडी टेललाइट्स, फ्लश डोर हैंडल और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स हैं. इसका लुक ज्यादा युवा और फ्यूचरिस्टिक लगता है. XUV.e9 का डिजाइन ज्यादा मॉडर्न और डेवलप्ड है, जो युवा ग्राहकों को आकर्षित करता है.

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

Tata Harrier EV का केबिन डुअल-टोन थीम और 14.5 इंच टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर, और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ आता है. इसका इंटीरियर प्रीमियम लगता है. वहीं, Mahindra XUVe9 में आपको मिलती हैं तीन स्क्रीन: ड्राइवर डिस्प्ले, सेंटर इंफोटेनमेंट और पैसेंजर स्क्रीन, सभी 12.3 इंच की. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे हाई-एंड फीचर्स भी मौजूद हैं. XUV.e9 का इंटीरियर ज़्यादा हाई-टेक और लग्जरी एक्सपीरिएंस देता है.

सेफ्टी  फीचर्स

दोनों SUVs यानी Tata Harrier EV और Mahindra XUVe9 में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे आधुनिक सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि, Tata Harrier EV में अतिरिक्त रूप से ट्रांसपेरेंट मोड, बूस्ट मोड और छह टेरेन मोड्स जैसे ऑफ-रोडिंग सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे कठिन रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाती हैं. दूसरी ओर, Mahindra XUVe9 में AR बेस्ड हेड्स-अप डिस्प्ले, ऑटो पार्क असिस्ट और 1400W का हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे हाई-टेक और प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जो इसे तकनीकी रूप से और भी इनोवेटिव बनाते हैं. इस दृष्टिकोण से, जहां Harrier EV ऑफ-रोडिंग प्रेमियों के लिए उपयुक्त है, वहीं XUV.e9 उन ग्राहकों को अधिक आकर्षित करती है जो इनोवेशन और लग्जरी फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं.

बैटरी और परफॉर्मेंस

बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में Tata Harrier EV दो विकल्पों (65kWh और 75kWh बैटरी पैक) में आती है, जिनकी रेंज - 505 और 627 किलोमीटर है. इसकी पावर आउटपुट 235 bhp से लेकर 390 bhp तक जाती है और यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है. इसके डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप के कारण यह परफॉर्मेंस और ग्रिप दोनों में मजबूत है. वहीं, Mahindra XUVe9 भी दो बैटरी विकल्पों (59kWh और 79kWh) में उपलब्ध है, जो 542 और 656 किलोमीटर की रेंज देती है. इसकी पावर 228 bhp से 282 bhp के बीच है और यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 6.8 सेकंड में पकड़ सकती है. हालांकि इसमें रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप है, लेकिन इसकी लंबी रेंज इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए बेहतर विकल्प बनाती है.

ये भी पढ़ें: अब नमक से दौड़ेंगे स्कूटर! चीन में शुरू हुई Sea Salt बैटरी टेक्नोलॉजी की नई क्रांति,भारत में कब होगा लॉन्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर चलती है 600 KM, Tata की इस EV की इतनी है कीमत
फुल चार्ज पर चलती है 600 KM, Tata की इस EV की इतनी है कीमत
E20 के दौर में पुरानी Car खरीद रहे, पहले Check करें ये चीज
E20 के दौर में पुरानी Car खरीद रहे, पहले Check करें ये चीज
फुल टैंक कराने पर कितना चलेगी Classic 350? खरीदने से पहले जानें
फुल टैंक कराने पर कितना चलेगी Classic 350? खरीदने से पहले जानें
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget