एक्सप्लोरर

Mahindra Scorpio: महिंद्रा लॉन्च करेगी स्कार्पियो क्लासिक का एस5 वैरिएंट, मिलेगा 7 और 9 सीटर का विकल्प

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में एक 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जिन्हें बीएस 6 चरण II या रियल टाइम ड्राइविंग एमिशन के मानदंडों को पूरा करने के लिए अपडेट किया जाएगा.

Mahindra Scorpio Classic S5: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल अपनी स्कॉर्पियो एसयूवी को नए अवतार में लॉन्च किया था. साथ ही एक नई एसयूवी स्कॉर्पियो-एन की भी बाजार में बिक्री होती है. जो बाहर और अंदर से स्कॉर्पियो क्लासिक के मुकाबले बिल्कुल अलग है. ये दोनों ही एसयूवी कारें बाजार में इस समय बहुत लोकप्रिय हैं. साथ ही स्कार्पियो क्लासिक की डिमांड नई स्कॉर्पियो एन के आने के बाद भी बिल्कुल भी कम नहीं हुई है.  

मिलेगा नया वैरिएंट

कंपनी जल्द ही अपनी स्कॉर्पियो क्लासिक में नए RDE मानकों के अनुरूप इंजनों को अपग्रेड करने वाली है. साथ ही महिंद्रा इस एसयूवी के लिए एक मिड-स्पेक वैरिएंट S5 को भी लॉन्च करेगी. यह नया S5 वैरिएंट इसके निचले वैरिएंट S और टॉप वैरिएंट S11 के बीच की जगह को भरेगा. फिलहाल इसमें बेस वेरिएंट में केवल 9-सीटर विकल्प मिलता है, जबकि इसका नया एस5 वैरिएंट 7 और 9 सीटर विकल्प में आएगा. 

ऐसे होंगे फीचर्स

स्कॉर्पियो क्लासिक एस में 9-सीटर लेआउट मिलता है, जिसमें सेकंड रो में मॉडल बेंच सीट और पीछे की ओर 2×2 साइड फेसिंग बेंच सीट मिलती है. वहीं टॉप-स्पेक मॉडल S11 में सेकंड रो में कैप्टन और बेंच, दोनों प्रकार के सीटों का ऑप्शन मिलता है. एस5 ट्रिम भी इसी सीटिंग लेआउट के साथ आएगा. साथ ही इस नए वैरिएंट में कवर, ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ओआरवीएम, ड्यूल एयरबैग, ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के साथ एबीएस जैसे फीचर्स के साथ स्टील व्हील्स मिलने की संभावना है. 

कैसा है इंजन?

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में एक 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जिन्हें बीएस 6 चरण II या रियल टाइम ड्राइविंग एमिशन के मानदंडों को पूरा करने के लिए अपडेट किया जाएगा. यह इंजन 130बीएचपी की पावर और 300एनएम का टार्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. कंपनी अपनी स्कॉर्पियो-एन के पेट्रोल और डीजल इंजन को भी नए RDE मानदंडों के अनुसार अपडेट करेगी.

एमजी हेक्टर से होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला बाजार में एमजी हेक्टर से होता है, जिसमें एक 1.5 L, 4-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन और 2.0 L 4-सिलेंडर, डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- Maruti Suzuki Brezza: मारुति सुजुकी ब्रेजा की जमकर हो रही है बिक्री, शानदार लुक और दमदार फीचर्स से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Scooter Launch: Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget