एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Brezza: मारुति सुजुकी ब्रेजा की जमकर हो रही है बिक्री, शानदार लुक और दमदार फीचर्स से है लैस

मारुति ब्रेजा के प्राइस की बात करें तो 8.18 लाख रुपये से शुरू होती है और 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम तक है. वहीं इस कार का मुक़ाबला महिंद्रा एक्सयूवी 300, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट जैसी कारों से होता है.

Maruti Suzuki Brezza: देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति ब्रेज़ा की खूब बिक्री होती है. कंपनी ने साल 2016 में इसे लॉन्च किया था. उस समय इसका नाम मारुति सुज़ुकी विटारा ब्रेजा था. वहीं पिछले साल जून महीनें में अपडेटेड नई ब्रेजा लॉन्च किया था. कंपनी ने इसके नाम में विटारा शब्द हटा दिया था जिसे आगे चलकर इसका इस्तेमाल अपनी फ्लैगशिप एसयूवी के लिए किया, इसे भी पिछले साल लॉन्च किया है. मारुति ब्रेज़ा अपने सेगमेंट में बहुत कम समय में अपना स्थान बनाने में सफल रही. लुक और डिजाइन के मामले में भी यह SUV शानदार है. अगर आप भी इसे ख़रीदने कि प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं इसकी, कीमत, खासियत के बारे में, तो चलिए जानते हैं इसकी डिटेल्स के बारे में.

मारुति ब्रेजा फीचर्स 

कंपनी ने अपनी पॉपुलर ब्रेजा को बॉक्सी सिल्हूट डिजाइन में पेश किया था. इस एसयूवी में आपको एक न्यू डिजाइन ग्रिल, ट्विन सी-शेप के LED DRLs, न्यू ऑल-LED हेडलैंप, स्किड प्लेट के साथ अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए डुअल-टोन अलॉय व्हील और LED टेल लैंप मिलते हैं. यह SUV कई कलर ऑप्शन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है. साथ ही आपको इस एसयूवी में Android Auto, Apple CarPlay के साथ 9.0 इंच का बड़ा स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऐप सपोर्ट के जरिए 40 से अधिक कनेक्टेड फंक्शन दिये गये हैं. कुछ अन्य दमदार फ़ीचर्स में एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, एक हेड-अप डिस्प्ले (HUD), छह एयरबैग तक, एक 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और बहुत कुछ मिलता है.

मारुति ब्रेजा इंजन  

यह भारत की बेस्ट सेलिंग एसयूवी है. पिछले साल अगस्त से हर महीने करीब 15 हजार यूनिट्स की बिक्री हो जाती है. वहीं इस साल जनवरी में 14,359 लोगों की पसंद बनी है. इंजन और पॉवर की बात करें तो नई मारुति सुजुकी ब्रेजा में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, इसी इंजन का यूज कंपनी एक्सएल6 और एर्टिगा में भी करती है. यह इंजन 101 bhp की पावर और 136.8 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है.

फीचर्स और कीमत

मारुति ब्रेजा के प्राइस की बात करें तो 8.18 लाख रुपये से शुरू होती है और 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम तक है. वहीं इस कार का मुक़ाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 300, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट जैसी कारों से होता है.

यह भी पढ़ें :- शानदार फीचर्स के साथ आने वाली है किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, इन गाड़ियों की बढ़ जाएगी टेंशन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
गाड़ी बेच दी, लेकिन चालान अब भी आपके नाम? जानिए कैसे बचेंगे इस परेशानी से
गाड़ी बेच दी, लेकिन चालान अब भी आपके नाम? जानिए कैसे बचेंगे इस परेशानी से
E20 विवाद में नई कार देने को तैयार नहीं मारुति, कंज्यूमर फोरम के खिलाफ उठा लिया यह बड़ा कदम
E20 विवाद में नई कार देने को तैयार नहीं मारुति, कंज्यूमर फोरम के खिलाफ उठा लिया यह बड़ा कदम
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? 2032 तक 12 गुना बढ़ सकता है भारत का EV बाजार
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? 2032 तक 12 गुना बढ़ सकता है भारत का EV बाजार

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget