एक्सप्लोरर

Mahindra Thar 2020 का मार्केट में जबरदस्त क्रेज, अभी बुक करने पर 9 महीने बाद मिलेगी डिलीवरी

अगर आप नई महिंद्रा थार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. इस कार का मार्केट में इतना क्रेज है कि अगर आज आप इसे बुक करते हैं तो नौ महीने के बाद आपको कार की डिलीवरी मिलेगी.

महिंद्रा की सेकंड जनरेशन महिंद्रा थार का कस्टमर्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस शानदार एसयूवी पर अभी नौ महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है. इसका मतलब ये है कि अगर आज इस कार को बुक करते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी अगले साल सितंबर के करीब मिलेगी. कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने जानकारी दी है कि कंपनी थार के आउटपुट को बढ़ाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है.

बढ़ाया गया प्रोडक्शन महिंद्रा के मैनेजिंग एडिटर डॉक्टर गोयंका ने बताया कि थार 2020 के लिए जितनी प्रॉडक्शन कपैसिटी को शुरुआत में प्लान किया गया था, उसमें 50 फीसदी तक इजाफा किया गया है. हालांकि, प्रॉडक्शन की कुछ लिमिट्स के चलते कस्टमर्स को थार के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा.

ये है कार की कीमत महिंद्रा थार की एक्स शो रूम कीमत 9.80 लाख रुपये से लेकर 13.75 लाख रुपये है. नई थार की डिमांड लगातर बढ़ रही है, जिसकी वजह से इस पर लगातार वेटिंग पीरियड बढ़ रहा है. ग्राहकों को भी इसकी डिलीवरी का इंतजार है. नई Thar में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है. इसमें ABS के साथ EBD, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रिवर पार्किग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, 4x4 और हिल डीसेंट कंट्रोल जैसे कई जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

इंजन Thar में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं, इसमें BS6, 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसका डीजल इंजन 130bhp और 320Nm टॉर्क देगा जबकि पेट्रोल इंजन 187 bhp पावर और 380Nm टॉर्क देगा. आप अपनी जरूरत के हिसाब से इंजन ऑप्शन चुन सकते हैं

क्रैश टेस्ट में मिले चार स्टार नई थार ने भी क्रैश टेस्ट में चार स्टार रेटिंग हासिल की है जोकि काफी बेहतरीन है. ग्लोबल एनसीएपी (NCAP) द्वारा क्रैश टेस्ट में महिंद्रा थार को 4-स्टार रेटिंग मिली है. महिंद्रा थार 2020 को ग्लोबल NCAP के नए 'सेफ कार फॉर इंडिया' क्रैश टेस्ट में एडल्ट और बच्चे दोनों के लिए चार-स्टार रेटिंग मिली है. क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और यात्री के सिर और गर्दन में अच्छी सेफ्टी मिली. ये परिणाम बेहद संतोषजनक हैं. इस टेस्ट के बाद अब नई थार पर लोगो का भरोसा और भी बढ़ेगा.

फोर्स गुरखा से होगा मुकाबला महिंद्रा Thar का सीधा मुकाबला फोर्स गुरखा से है. जोकि पहले से ही ऑफ-रोडर सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हैं. फोर्स गुरखा की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इंजन की बात करें तो इसमें 2149cc का BS6 डीजल इंजन लगा है. यह इन हर तरह से मौसम के हिसाब से बेहतर प्रदर्शन करता है. इसके सस्पेंशन हर तरह के रास्तों पर बढ़िया काम करते हैं. गुरखा की सबसे खास बात यह है कि यह बोनट तक पानी में जाने के बाद भी बिना रुके चल सकती है. माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी नई फेसलिफ्ट गुरखा को भी भारत में लॉन्च करने जा रही है.

ये भी पढ़ें

साल 2021 में 10 लाख रुपए तक के कीमत की ये 5 कारें होंगी लॉन्च टाटा मोटर्स दे रहा है Year End डिस्काउंट, जानिए किस कार पर मिलेगी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच
E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget