एक्सप्लोरर

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा की इस प्रीमियम कार में शामिल हुए नए फीचर्स, कीमत में नहीं हुआ कोई इजाफा

Mahindra Scorpio N New Features: महिंद्रा स्कॉर्पियो N ने अपने टॉप वेरिएंट्स में नए फीचर्स को शामिल किया है. इन वेरिएंट्स में एक्टिव कूलिंग के साथ में वायरलेस चार्जिंग पैड का फीचर भी दिया गया है.

Mahindra Scorpio N Update: महिंद्रा स्कॉर्पियो N एक शानदार एसयूवी है. कंपनी ने इस कार के टॉप वेरिएंट्स को अपडेट किया है. महिंद्रा स्कॉर्पियो N के तीन वेरिएंट्स Z8 सेलेक्ट, Z8 और Z8 L में नए फीचर्स को जोड़ा गया है. इसमें सबसे खास बात ये है कि कंपनी ने नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही इन वेरिएंट्स की कीमत में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो N के टॉप वेरिएंट्स में आया अपडेट

महिंद्रा स्कॉर्पियो N के के Z8 L वेरिएंट की बात करें, तो इस मॉडल को सबसे ज्यादा अपग्रेड किया गया है. इस कार में कंफर्ट को बढ़ाने के लिए फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स लगाई गई हैं. कार में एक ऑटो-डिमिंग रियर व्यू मिरर का फीचर भी जोड़ा गया है. ओवर हीटिंग को कम करने के लिए एक्टिव कूलिंग के साथ में वायरलेस चार्जिंग पैड का फीचर भी इस कार में दिया गया है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो N के Z8 सेलेक्ट और Z8 ट्रिम्स में अब लोगों को वायरलेस चार्जिंग पैड का फीचर भी मिलेगा और इन गाड़ियों के सेंटर कंसोल के लिए नई हाई-ग्लॉस फिनिश को लाया गया है. इसके साथ ही इन तीनों ट्रिम्स मिडनाइट ब्लैक पेंट का ऑप्शन भी दिया गया है, जो कि पहले केवल Z8 सेलेक्ट के लिए रखा गया था.

महिंद्रा ने पहले ही बढ़ा दिए थे दाम

कार निर्माता कंपनी ने अपने गाड़ियों में नए फीचर्स को लाने से पहले ही स्कॉर्पियो एन के वेरिएंट्स की कीमत में इजाफा कर दिया था. महिंद्रा स्कॉर्पियो N की कीमत में करीब 10 हजार रुपये की बढ़त की गई थी. लेकिन अब कंपनी ने नए फीचर्स लाने के साथ ही कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो N का पावरट्रेन

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो N के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है. सभी ट्रिम्स में पावरट्रेन को पहले जैसा ही रखा गया है. इस कार में 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है. इन दोनों ही इंजन वेरिएंट्स में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है. वहीं 4WD ड्राइवट्रेन केवल डीजल इंजन में दिया गया है.

महिंद्रा की गाड़ियों की कीमत

महिंद्रा स्कॉर्पियो N के Z8 सेलेक्ट वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 17.10 लाख रुपये से शुरू है. वहीं Z8 वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 18.74 लाख रुपये से शुरू है और इस कार के Z8 L वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 20.37 लाख रुपये से शुरू है.

ये भी पढ़ें

TVS Motor Sales: Apache और Jupiter का छाया ट्रेंड, टीवीएस के इन मॉडल्स ने दिलाई शानदार बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget