एक्सप्लोरर

Mahindra Sales Report: अप्रैल में बढ़ी महिंद्रा की बिक्री, कंपनी ने बेच डाली इतनी गाड़ियां

Mahindra Thar: महिंद्रा थार की बिक्री में भी पिछले महीने 5,302 यूनिट की सेल के साथ 68 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. अप्रैल 2022 में इसकी 3,152 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.

Mahindra & Mahindra: अप्रैल 2023 में मारुति, हुंडई और टाटा मोटर्स के बाद महिंद्रा भारत में चौथी सबसे ज्यादा वाहन बेचने वाली कंपनी रही. हालांकि सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति में रुकावट के कारण कंपनी को क्रैश सेंसर और एयरबैग ECUs की आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ा. अप्रैल 2023 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी अप्रैल 2022 के मुकाबले 7.5 प्रतिशत से बढ़कर में 10.5 प्रतिशत हो गई. इस दौरान महिंद्रा की बिक्री 57 प्रतिशत बढ़कर 34,694 यूनिट्स हो गई, जबकि अप्रैल 2022 में कंपनी ने 22,122 यूनिट्स की बिक्री की थी. हालंकि यह मार्च 2023 में बेची गई 35,976 यूनिट्स के मुकाबले 4 प्रतिशत कम है.

स्कॉर्पियो की सबसे ज्यादा बिक्री

अप्रैल 2023 महिंद्रा स्कॉर्पियो/एन सबसे ज्यादा बिक्री के साथ कंपनी के लिए पहले स्थान पर रही. यह मार्च 2023 में बेची गई 8,788 यूनिट्स की तुलना में 9% बढ़ोतरी के साथ सेगमेंट में हेक्टर, हैरियर और अल्कज़ार से आगे रही. वहीं महिंद्रा बोलेरो अप्रैल 2023 में 9,054 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही, जो अप्रैल 2022 में बेची गई 7,686 यूनिट्स की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है. जबकि मार्च 2023 में बेची गई 9,546 यूनिट्स की तुलना में 5 प्रतिशत कम है.

थार की बढ़ी बिक्री

महिंद्रा थार की बिक्री में भी पिछले महीने 5,302 यूनिट की सेल के साथ 68 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. अप्रैल 2022 में इसकी 3,152 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इसमें मार्च 2023 में बेची गई 5,008 यूनिट्स की तुलना में भी 6 प्रतिशत का सुधार हुआ है. इस साल के अंत में  थार 5-डोर के लॉन्च होने की उम्मीद है.

इन कारों की भी बढ़ी बिक्री

एक्सयूवी300, एक्सयूवी700 की बिक्री में भी क्रमशः 29 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है. पिछले महीने XUV700 की 4,757 यूनिट्स और XUV300 की 5,062 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. नई XUV400 की भी पिछले महीने 902 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि मार्च 2023 में बेची गई 1,909 यूनिट्स के मुकाबले कम है. कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि Marazzo BS6 स्टेज 2 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RC में लगेगा QR कोड-चिप, 1 अगस्त से होगा बड़ा बदलाव
RC में लगेगा QR कोड-चिप, 1 अगस्त से होगा बड़ा बदलाव
तीन महीने में लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ SUVs, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
तीन महीने में लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ SUVs, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Auto Awards 2026 में किसका बजेगा डंका? आज फैसला
Auto Awards 2026 में किसका बजेगा डंका? आज फैसला
Scorpio-N छोड़कर Innova क्यों खरीद रही BMC? चौंका देगी वजह
Scorpio-N छोड़कर Innova क्यों खरीद रही BMC? चौंका देगी वजह

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget