एक्सप्लोरर

Mahindra Bolero New Edition: महिंद्रा बोलेरो का नया 'बोल्ड एडिशन' लॉन्च, जानिए पहले से कितने बदल गए फीचर्स

Mahindra Bolero Bold Edition: महिंद्रा ने बोलेरो और बोलेरो नियो का नया 'बोल्ड एडिशन' भारत में लॉन्च कर दिया हैं. आइए इसके खास फीचर्स और नए लुक के बारे में जानते हैं.

Mahindra Bolero Bold Edition: भारतीय बाजार में महिंद्रा की एसयूवी गाड़ियों का जलवा किसी से छिपा नहीं है. मारुति सुजुकी के बाद महिंद्रा ही ऐसी कंपनी है जो सबसे ज्यादा SUV गाड़ियां बेचती है. अपनी इसी कामयाबी को आगे बढ़ाने के लिए अब महिंद्रा ने दो नई ( बोलेरो और बोलेरो नियो का स्पेशल "बोल्ड एडिशन") पेशकश की है.

इस नए एडिशन को कंपनी ने "बोल्ड एडिशन" नाम दिया है. यह सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि इस SUV की नए लुक और स्टाइल को दर्शाता है. चलिए जानते हैं कि बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन में क्या खास है.

बोलेरो बोल्ड एडिशन

महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV बोलेरो का नया वर्जन बोल्ड एडिशन के रूप में पेश किया है, जो पहले से कहीं अधिक स्टाइलिश और आकर्षक नजर आता है. यह नया वर्जन उन ग्राहकों के लिए है जो परफॉर्मेंस के साथ-साथ स्टाइल में भी कोई समझौता नहीं करना चाहते. इस एडिशन की सबसे खास बात इसका डार्क क्रोम थीम वाला दमदार एक्सटीरियर है, जो बोलेरो को एक नया और बोल्ड लुक देता है. 

गाड़ी के इंटीरियर में भी महिंद्रा ने बहुत ही शानदार बदलाव किए हैं. प्रीमियम ब्लैक इंटीरियर का इस्तेमाल किया गया है,बोलेरो बोल्ड एडिशन में स्पोर्टी ब्लैक फ्रंट बम्पर भी जोड़ा गया है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों को अट्रैक्ट करेगा जो SUV को सिर्फ गाड़ी नहीं, बल्कि एक पर्सनालिटीके रूप में देखते हैं. हालांकि इस वर्जन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, यानी इसका इंजन और पावरट्रेन वही पुराना है.

बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन

महिंद्रा ने अपने बोलेरो परिवार में एक और शानदार वेरिएंट (बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन) जोड़ा है,जो मजबूती और स्टाइल का बेहतरीन कंबीनेशन पेश करता है. यह एडिशन उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है जो SUV में सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि एक पावरफुल प्रेजेंस भी चाहते हैं.

बता दें कि बोलेरो नियो के इस नए बोल्ड एडिशन में भी डार्क क्रोम थीम वाला एक्सटीरियर दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है. गाड़ी के इंटीरियर में प्रीमियम ब्लैक इंटीरियर का यूज किया गया है, जो इस गाड़ी की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है.

इसके अलावा, बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो इसे रेगुलर वर्जन से अलग बनाते हैं. इनमें प्रमुख हैं- रूफ रेल, जो गाड़ी को एक स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक देता है और रियर-व्यू कैमरा, जो पार्किंग और बैकिंग को आसान और सेफ बनाता है.

ये भी पढ़ें: 40 हजार सैलरी में भी खरीद सकते हैं 800 KM रेंज वाली Tata Nexon CNG, जानें EMI का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget