एक्सप्लोरर

गजब! सिर्फ 135 सेकंड के अंदर Mahindra की इस EV की सारी यूनिट्स हुईं सोल्ड आउट, जानें डिटेल्स

Mahindra BE 6 Batman Edition: महिंद्रा ने BE 6 बैटमैन एडिशन EV की बुकिंग शुरू कर दी है. इस इलेक्ट्रिक SUV की रेंज 683 km तक है और इसमें शानदार डिजाइन और बैटमैन थीम वाला इंटीरियर मिलता है.

महिंद्रा ने वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ मिलकर BE 6 बैटमैन एडिशन EV लॉन्च कर दी है. शुरुआत में कंपनी ने सिर्फ 300 यूनिट्स बेचने का प्लान बनाया था, लेकिन जबरदस्त डिमांड के चलते अब इसका प्रोडक्शन बढ़ाकर 999 यूनिट्स कर दिया गया है. इस लिमिटेड एडिशन ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 27.79 लाख रुपये रखी गई है.

महिंद्रा ने अपने Freedom_NU इवेंट में BE 6 Batman Edition लॉन्च करके ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल कर दी है. जैसे ही इस गाड़ी की बुकिंग शुरू हुई, सिर्फ 135 सेकंड में सभी यूनिट्स सोल्ड आउट हो गईं. इसकी डिलीवरी 20 सितंबर, 2025 से शुरू होगी. 

शानदार डिजाइन और एक्सटीरियर

  • महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन का डिजाइन इसे भीड़ से अलग पहचान देता है. इसकी पूरी बॉडी पर कस्टम सैटिन ब्लैक फिनिश दी गई है, जो प्रीमियम और दमदार लुक देती है. इसके साथ Alchemy Gold में पेंटेड सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स कॉन्ट्रास्ट का काम करते हैं. कार में 20-इंच के अलॉय व्हील्स, फ्रंट डोर पर कस्टम बैटमैन डेकल्स और पीछे की तरफ लगी “BE 6 × The Dark Knight” बैजिंग इसे एक यूनिक लुक देती है.

लग्जरी और थीम बेस्ड इंटीरियर

  • इस ईवी का इंटीरियर लग्जरी और सिनेमैटिक दोनों का कॉम्बिनेशन है. डैशबोर्ड पर Brushed Gold plaque के साथ यूनिक नंबर दिया गया है. चारकोल लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल पर गोल्ड हाइलाइट्स इसकी प्रीमियम क्वालिटी को और बढ़ाते हैं. सीटें सुएड और लेदर मिक्स हैं, जिन पर गोल्ड स्टिचिंग और बैट लोगो की डिटेलिंग की गई है. स्टीयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कंट्रोल कनेक्टर और Boost बटन पर भी बैटमैन का सिग्नेचर लोगो मौजूद है. सबसे खास बात यह है कि कार ऑन करते ही इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर बैटमैन थीम वाला वेलकम ऐनिमेशन दिखाई देता है, जो इस ईवी को और भी एक्सक्लूसिव बनाता है.

दमदार बैटरी और रेंज

  • महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन EV में 79 kWh का पावरफुल बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज पर 683 km की रेंज दे सकती है. वहीं, रियल वर्ल्ड कंडीशंस में भी यह SUV 500 km से ज्यादा आसानी से चल सकती है. लिमिटेड एडिशन होने के कारण इसके डिजाइन और फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं और इसे कलेक्टर्स एडिशन का दर्जा देते हैं.

ये भी पढ़ें:-

एक नए अवतार में पेश की गई Royal Enfield Guerrilla 450, जानिए कितनी है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget