एक्सप्लोरर

इस राज्य में लागू हुई EV पॉलिसी, 15 फीसदी सब्सिडी और टोल फ्री के साथ हर 25 km पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

Maharashtra EV Policy 2025: महाराष्ट्र सरकार ने 2025 EV पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. साथ ही 15% तक सब्सिडी, हाईवे टोल में छूट और हर 25KM पर चार्जिंग स्टेशन की सुविधा देने का एलान किया है.

Maharashtra EV Policy 2025: महाराष्ट्र की सड़कों पर अब बदलाव की आहट सुनाई देने वाली है. दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दी है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट मीटिंग के बाद घोषणा किया कि यह नई नीति 2030 तक प्रभावी रहेगी और इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण, उपयोग और चार्जिंग सुविधाओं को राज्यभर में बेहतर करना है.

नई EV पॉलिसी के अंतर्गत राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर कई बड़े छूट देने जा रही है. इसमें इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों की खरीद पर 10% की सब्सिडी दी जाएगी. वहीं, मालवाहक थ्री-व्हीलर, फोर-व्हीलर और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर्स की खरीद पर 15% तक की सब्सिडी मिलेगी.

सब्सिडी और छूट

इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन शुल्क और मोटर व्हीकल टैक्स को पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा. कुल मिलाकर, यह नीति ईवी मालिकों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम करने के लिए सीधे प्रोत्साहन राशि देने का कार्य करेगी.

टोल छूट और हाईवे सुविधाएं

इसके लिए सरकार ने कुल 1,993 करोड़ का बजट निर्धारित किया है. टोल छूट और हाईवे सुविधाओं की बात करें तो, नई नीति के तहत मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, अटल सेतु और समृद्धि महामार्ग पर चलने वाले इलेक्ट्रिक चार-पहिया वाहनों और बसों को 100% टोल माफी दी जाएगी. इसके अलावा, अन्य राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इन वाहनों के लिए टोल शुल्क केवल 50% लिया जाएगा. यह छूट यात्रियों की जेब पर खर्च कम करेगी और ईवी को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बेहतर विकल्प बनाएगी.

हर 25 KM पर चार्जिंग स्टेशन

चार्जिंग सुविधा को सुलभ बनाने के लिए, राज्य सरकार EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रही है. नई पॉलिसी के तहत सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर हर 25 किलोमीटर की दूरी पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. यह निर्णय ‘रेंज एंग्ज़ायटी’ जैसी बड़ी समस्या को दूर करेगा और ईवी यूजर्स को लंबी दूरी तय करने में मदद करेगा.

लोकल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

इस नीति का एक और महत्वपूर्ण पहलू है – स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग, बैटरी रीसाइक्लिंग और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना. राज्य सरकार स्थानीय स्तर पर EV के निर्माण और बैटरियों के पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करेगी. साथ ही, स्किल बिल्डिंग प्रोग्राम्स के माध्यम से श्रमिकों को EV सेक्टर में रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे और EV उद्योग को मजबूती मिलेगी.

क्या बोले विशेषज्ञ?

Zuperia Auto के CEO आयुष लोहिया ने इस पॉलिसी को ‘दूरदर्शी और परिवर्तनकारी’ बताया है. उन्होंने कहा कि सब्सिडी, टोल छूट और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश जैसे प्रावधान निश्चित रूप से महाराष्ट्र को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अग्रणी राज्य बना देंगे. यह नीति न केवल आम जनता के लिए ईवी को सुलभ बनाएगी, बल्कि ग्रीनहाउस गैसों में कमी लाकर पर्यावरण की रक्षा में भी अहम भूमिका निभाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से खरीदने पर कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Toyota Innova Crysta? यहां जान लीजिए हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget