एक्सप्लोरर

दाम में कम पावर और माइलेज में दमदार, ये हैं टॉप टर्बो पेट्रोल इंजन कार

अगर आप टर्बो पेट्रोल इंजन कार खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 10 लाख तक है तो आपको हैचबैक, सिडान और एसयूवी सेगमेंट में ऐसी कार मिल जाएंगी. ये कार पावर और माइलेज में भी शानदार हैं.

आजकल टर्बो इंजन कारों की डिमांड काफी बढ़ रही है. भारत में छोटी टर्बो कारों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. मार्केट में कम क्षमता वाले टर्बो पेट्रोल इंजन की ऐसी कई कार हैं जो काफी पावरफुल और माइलेज देती हैं. ऐसे में हम आपको 10 लाख रुपये तक की टर्बो पेट्रोल इंजन कार के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं. इसमें आपको कॉम्पैक्ट हैचबैक्स, प्रीमियम हैचबैक्स, सेडान और सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार शामिल हैं.

1- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस टर्बो- 1 हुंडई ग्रैंड आई10 निओस टर्बो आपको सिर्फ एक वेरिएंट स्पोर्ट्ज में ही मिलेगी. इस कार की कीमत 7.81 लाख रुपये है. आई10 निओस में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, हालांकि आई20 और वरना के मुकाबले आई10 में ये इंजन कम पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है. आई10 निओस टर्बो का पेट्रोल इंजन 100 पीएस की पावर देता है. आई10 निओस में केवल 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है बात करें इसके माइलेज की तो ये कार 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है.

2- हुंडई ऑरा टर्बो- हुंडई की आई10 निओस टर्बो की तरह हुंडई ऑरा में भी टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. स्मॉल सब कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में हुंडई की ऑरा इकलौती कार है जिसमें टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. हालांकि इसके टॉप वेरिएंट एसएक्स प्लस में ही ये इंजन दिया गया है इसके टॉप वेरिएंट में काफी अच्छे फीचर्स भी दिए गए हैं. इस कार की कीमत 8.66 लाख रुपये है वहीं ऑरा में आपको 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा.

3- फोक्सवैगन पोलो- हैचबैक कारों के सेगमेंट में पोलो सबसे पुराना मॉडल है. इस कार का इंजन पिछले साल ही बदला गया है. आपको नई पोलो में 1.0 लीटर टीएसआई टर्बो इंजन मिलेगा जो इसे सेगमेंट में सबसे पावरफुल कार बनता है. इस कार की कीमत 10 लाख रुपये के अंदर है. फोक्सवैगन पोलो के टर्बो वेरिएंट्स की कीमत 6.99 लाख रुपये से 9.92 लाख रुपये के बीच है. बात करें कार के माइलेज की तो 18.24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

4- रेनो काइगर- हाल में रेनॉल्ट ने अपनी सब 4 मीटर एसयूवी कार किगर को लॉन्च किया है. किगर में कंपनी ने मैग्नाइट वाले इंजन और ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया है. इसे भारत की सबसे अफोर्डेबल सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार माना जा रहा है. हालांकि किगर के टर्बो वेरिएंट की कीमत 7.14 लाख से 9.55 लाख रुपये के बीच है. इस कार में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 100PS की पॉवर और 160NM का टॉर्क जेनरेट करता है.

5- निसान मैग्नाइट- अगर बात करें सबसे सस्ती टर्बो पेट्रोल इंजन वाली एसयूवी कार की तो इसमें निसान मैग्नाइट का नाम आता है. इस कार में 1.0 लीटर 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 100 PS की पावर और 160 NM का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि CVT गियरबॉक्स के साथ ये इंजन थोड़ा कम 152 NM का टॉर्क जनरेट करता है. आपको इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. इसके टर्बो वेरिएंट्स की कीमत 6.99 लाख से 9.59 लाख के बीच है. वहीं ये कार 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Seltos Modification: पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget