एक्सप्लोरर

अब आधी कीमत पर मिलेगी Land Rover Defender? जानिए India-UK डील का कितना पड़ेगा असर

India-UK FTA Agreement: भारत-यूके FTA के तहत सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट्स को टैक्स में छूट मिलेगी, जो या तो भारत में या फिर ब्रिटेन में बनाए गए हों. ऐसे में जानते हैं कि क्या डिफेंडर भी इस लिस्ट में है.

India-UK Free Trade Agreement: हाल ही में भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हुआ है. इसके तहत अब ब्रिटिश लग्जरी कारों पर लगने वाली 100-125% इंपोर्ट ड्यूटी घटकर केवल 10% रह गई है. ऐसे में क्या अब डिफेंडर जैसी महंगी एसयूवी आधे दाम में मिलेगी? आइए इसे आसान भाषा में समझ लेते हैं कि क्या वाकई ऐसा होने वाला है. 

लैंड रोवर डिफेंडर को यूरोप के एक देश स्लोवाकिया में बनाया जाता है, यानी डिफेंडर ब्रिटेन में नहीं बनती है. भारत-यूके FTA के तहत सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट्स को टैक्स में छूट मिलेगी, जो या तो भारत में या फिर ब्रिटेन में बनाए गए हों. इस डील में डिफेंडर कवर नहीं होती और इस पर टैक्स कटौती नहीं होगी. 

कब होगी लैंड रोवर डिफेंडर सस्ती? 

Jaguar Land Rover के CFO रिचर्ड मोलिन्यू के मुताबिक, कंपनी भारत में डिफेंडर की स्थानीय असेंबली शुरू करने का प्लान बना रही है. ऐसे में अगर ये एसयूवी भारत में असेंबल होती हैं तो गाड़ी की कीमतों में 20 फीसदी तक की कटौती हो सकती है. लैंड रोवर की कीमत 1.05 करोड़ रुपये से घटकर 85 लाख रुपये तक चली जाएगी. 

मोस्ट-सेलिंग लग्जरी SUV बनी डिफेंडर 

Land Rover Defender भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी SUV बन चुकी है. अब तक 5,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. स्थानीय असेंबली शुरू होने के बाद इसकी डिमांड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है, खासतौर पर उन ग्राहकों के बीच जो इस प्रीमियम SUV को ज्यादा किफायती कीमत पर खरीदना चाहते हैं.

Defender पहले से ही अपनी श्रेणी में एक बेंचमार्क SUV बन चुकी है. अगर इसकी कीमत 80 लाख रुपये से शुरू होती है, तो यह Hyundai Tucson, Fortuner Legender और Jeep Meridian जैसी कई अन्य SUVs को सीधी टक्कर दे सकती है. इससे भारत के लग्जरी SUV सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें:-

एक दिन में भारत में बिकती हैं जितनी कारें, पाकिस्तान पूरे महीने भी नहीं बेच पाता, जानें आंकड़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget