एक्सप्लोरर

Land Rover Sales 2025: पिछले 12 महीने में Land Rover के इस कार ने 1.15 लाख यूनिट बिक्री कर रचा रिकॉर्ड, जानें पूरी डिटेल्स

Land Rover Defender Octa Sales: FY2025 में लैंड रोवर डिफेंडर की कुल बिक्री 1,15,404 यूनिट तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है। यह पावरफुल और लग्जरी ऑफ-रोड SUV भारत में भी काफी लोकप्रिय है.

Land Rover Defender Octa Sales: जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने वित्तीय वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 7.7 बिलियन पाउंड का राजस्व दर्ज किया है. भले ही यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 1.7% कम है, लेकिन कंपनी को लगातार दसवीं तिमाही में मुनाफा हुआ है.

इसका बड़ा श्रेय जाता है Land Rover Defender को, जिसने सालभर में 1,15,404 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री की. यह डिफेंडर का अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है, जिससे यह SUV दुनियाभर में और खासकर भारत में बेहद लोकप्रिय हो चुकी है.

हाल ही में लॉन्च हुई Defender Octa

मार्च 2025 में Land Rover ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे पावरफुल SUV Defender Octa को पेश किया. इसकी शुरुआती कीमत 2.59 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई, जबकि इसके ज्यादा खास One Edition की कीमत करीब 2.79 करोड़ तक पहुंची. यह SUV ना केवल परफॉर्मेंस में दमदार है, बल्कि इसका डिजाइन, प्रेजेंस और फीचर्स भी इसे अलग बनाते हैं.

इंजन और पावर

Defender Octa के इंजन की बात करें तो यह SUV ताकत और तकनीक के मामले में बेजोड़ है. इसके बोनट के नीचे एक 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जिसे माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन 626 हॉर्सपावर की जबरदस्त शक्ति और 800 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह SUV 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3.8 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे है. इसकी पावर को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए कंट्रोल किया जाता है. साथ ही, इसके चेसिस और मैकेनिकल सेटअप में किए गए बड़े अपडेट्स इसे अब तक का सबसे शक्तिशाली Defender वर्जन बनाते हैं.

पिछले वित्तीय वर्ष में Jaguar Land Rover (JLR) की इलेक्ट्रिफाइड कारों की डिमांड में भी तेज़ी से इजाफा हुआ है. कंपनी के प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल्स (PHEV) की ग्लोबल बिक्री में 21.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. विशेष रूप से Range Rover ब्रांड ने PHEV सेगमेंट में 38.2% की वृद्धि के साथ सबसे अधिक मांग हासिल की है, जबकि Range Rover Sport की साल-दर-साल थोक बिक्री में 19.7% का इजाफा हुआ है. JLR ने अपनी ग्लोबल रणनीति के तहत भारत, जापान, यूएई, ताइवान, चीन, ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे प्रमुख बाजारों के लिए 21 लिमिटेड एडिशन SV ट्रिम्स भी लॉन्च किए हैं.

SUV की कीमतों में आ सकती है गिरावट 

भारत में Land Rover Defender की कीमतों को लेकर भी अच्छी खबर है. भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच हाल ही में हुए FTA (Free Trade Agreement) के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि Defender जैसी लग्जरी SUV की कीमतों में गिरावट आ सकती है. इससे भारतीय ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की हाई-एंड गाड़ियां बेहतर और किफायती दामों में उपलब्ध हो सकेंगी.

ये भी पढ़ें: Jaguar टाइप 00 की EV कॉन्सेप्ट कार भारत में एंट्री के लिए तैयार, अगले महीने होगी पेश, जानें फीचर्स और रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget