एक्सप्लोरर

Land Rover Defender 2026 मॉडल को मिला नया स्टाइलिश लुक और फीचर्स, जानें लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स

Land Rover Defender 2026: लैंड रोवर डिफेंडर 2026 को ग्लोबल अपडेट मिला है, जिसमें नई टचस्क्रीन, स्मोक्ड टेललैंप और अडैप्टिव ऑफ-रोड क्रूज कंट्रोल शामिल हैं. आइए जानते हैं भारत में ये कब लॉन्च होगी.

Land Rover Defender 2026: लैंड रोवर डिफेंडर अब और भी बेहतर हो गया है. 2026 मॉडल में कंपनी ने टेक्नोलॉजी, डिजाइन और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी को और एडवांस बनाया है. भले ही Defender की बिक्री लगातार बढ़ रही हो, लेकिन अब इसे नए जमाने की जरूरतों के हिसाब से अपग्रेड किया गया है. आइए जानें इस पॉपुलर लग्जरी SUV में क्या-क्या नया मिलने वाला है.

 एक्सटीरियर में अपडेट

2026 लैंड रोवर डिफेंडर के एक्सटीरियर में हल्के बदलाव किए गए हैं. SUV को और ज्यादा मस्कुलर और प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें नया मस्कुलर फ्रंट एंड शामिल किया गया है, जो इसे पहले से अधिक रफ एंड टफ बनाता है. नई लाइटिंग सिग्नेचर और हेडलैंप डिजाइन से इसकी स्टाइल और Night Visibility दोनों में सुधार हुआ है. साथ ही, स्मोक्ड फिनिश वाले टेललैंप इसे एक प्रीमियम टच देते हैं. 

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी की बात करें तो 2026 डिफेंडर अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और हाई-टेक हो गया है. इसका नया सेंटर कंसोल पूरी तरह से अपडेट किया गया है और अब इसमें 13.1 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जो लेटेस्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम से लैस है. स्क्रीन की पोजिशन और इंटीग्रेशन इसे बेहद आधुनिक और यूजर-फ्रेंडली बनाती है. साथ ही, इसमें अडेप्टिव ऑफ-रोड क्रूज़ कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर जोड़े गए हैं, जो कठिन रास्तों पर राइड को और आसान बनाते हैं.

इंजन ऑप्शंस

इंजन ऑप्शंस की बात करें तो भारत में 2026 Defender के पावरट्रेन लाइनअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसमें तीन इंजन विकल्प उपलब्ध रहेंगे-बेस वेरिएंट में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (सिंगल टर्बो), हाई-एंड वेरिएंट में 4.4 लीटर V8 (ट्विन टर्बो) और फ्लैगशिप मॉडल में 5.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V8. ये सभी इंजन विकल्प शानदार टॉर्क, स्मूद एक्सेलरेशन और बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता के लिए जाने जाते हैं.

भारत में लॉन्च और संभावित कीमत

भारत में लॉन्च की बात करें तो 2026 डिफेंडर फेसलिफ्ट को 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. खास बात ये है कि Land Rover इस बार डिफेंडर को भारत में स्थानीय रूप से असेंबल करने की योजना बना रही है. इसका मतलब यह हो सकता है कि इसकी कीमत में कटौती देखने को मिले. फिलहाल डिफेंडर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 93 लाख रुपये है और अपडेटेड मॉडल की संभावित कीमत 95 लाख रुपये से 1.1 करोड़ रुपये तक हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Honda Gold Wing Tour का 50वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत और खास फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget