एक्सप्लोरर

Lamborghini Revuelto: दिसंबर में लॉन्च होगी लैंबोर्गिनी रेवुएल्टो सुपरकार, हाइब्रिड सिस्टम से होगी लैस

इस कार का मुकाबला फेरारी एसएफ90 स्ट्रैडेल से होगा, जिसमें एक 4.0L का पेट्रोल इंजन मिलता है. भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.5 करोड़ रुपये है.

Lamborghini Revuelto Launch: लग्जरी कार निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी, इस साल दिसंबर में भारत में अपनी रेवुएल्टो प्लग-इन हाइब्रिड सुपरकार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ग्लोबल मार्केट में इस साल की शुरुआत में आई रेवुएल्टो, लेम्बोर्गिनी की लोकप्रिय सुपरकार एवेंटाडोर को रिप्लेस करेगी. यह कंपनी की पहली प्लग-इन हाइब्रिड सुपरकार है और इसमें एक नया नेचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है.

पावरट्रेन

नई रेवुएल्टो में एक नया 6.5-लीटर, V12 इंजन दिया गया है, जो तीन इलेक्ट्रिक मोटर और एक 3.8kWh के लिथियम-आयन बैटरी पैक से जुड़ा है. यह नेचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन 825hp पॉवर और 725Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ यह पावरट्रेन 1,015hp की पॉवर जेनरेट करता है, और इसमें नए 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो सभी व्हील्स को पॉवर देता है. इसके फ्रंट एक्सल पर दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जबकि गियरबॉक्स पर लगा तीसरा मोटर ड्राइव सिलेक्टर मोड के साथ पिछले व्हील्स को पॉवर देता है. यह कार केवल 2.5 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ लेती है और 350kph की टॉप स्पीड से चल सकती है. 

लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो का डिज़ाइन

रेवुएल्टो में शार्प, पॉइंटेड लुक के साथ एक शानदार डिजाइन मिलता है. जिसमें कार के चारों ओर वाई-शेप्ड एलिमेंट्स दिए गए हैं. हेडलाइट्स और एयर इनटेक को वाई-आकार के सिग्नेचर डिजाइन के साथ एग्ज़ॉस्ट को हाई-माउंटेड हेक्सागोनल-आकार में पेश किया गया है, ये लाइट सिग्नेचर से घिरे हुए हैं, जो टेल-लाइट्स के लिए भी काम आती हैं. 

इंटीरियर और स्पेसिफिकेशन

इसमें सिग्नेचर सीजर डोर्स के साथ अभी भी प्रतिष्ठित कैंची दरवाजे हैं, लेकिन वे इसमें अब एक नया इंटीरियर दिया गया है. फ्रंट और सेंटर में 8.4-इंच वर्टिकल टचस्क्रीन है. साथ ही 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9.1-इंच पैसेंजर-साइड डिस्प्ले दिया है, दोनों एक ही जानकारी को दिखाते हैं. तीन स्क्रीनों के कारण स्टीयरिंग व्हील को छोड़कर लगभग सभी फिजिकल बटंस को हटा दिया गया है.

कितनी होगी कीमत

रेवुएल्टो की कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इंपोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स को मिलाकर इसकी ऑनरोड कीमत करीब 10 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है. 

बढ़ रही है लेम्बोर्गिनी की बिक्री

लेम्बोर्गिनी ने बिक्री में 2023 की पहली छमाही में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है. इतालवी कंपनी ने जनवरी से जून तक 5,341 कारें बेची हैं, जो साल-दर-साल के अनुसार 4.9 प्रतिशत अधिक है. कंपनी की ह्यूराकन सुपरकार और उरुस एसयूवी की डिमांड बहुत अधिक है. सभी मॉडल्स में अगले साल से प्लग-इन हाइब्रिड से बदल दिया जाएगा. लेम्बोर्गिनी का सबसे बड़ा बाजार अमेरिका है, जहां कंपनी ने छह महीनों में 1,625 कारें बेचीं हैं.

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला फेरारी एसएफ90 स्ट्रैडेल से होगा, जिसमें एक 4.0L का पेट्रोल इंजन मिलता है. भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.5 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें :- जानिए टोयोटा रुमियन, मारुति अर्टिगा से होगी कितनी अलग, जल्द होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget