एक्सप्लोरर

Mini Toyota Fortuner: भारतीय बाजार में आ सकती है मिनी टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानिए क्या कुछ होगा खास

नई एसयूवी को डीजल और पेट्रोल सहित कई इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किए जाने की संभावना है, इसमें 2.4-लीटर टर्बो डीजल और 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है.

Toyota Fortuner: पहले ही जानकारी मिल रही थी कि टोयोटा विकासशील बाजारों के लिए फॉर्च्यूनर एसयूवी का एक किफायती मॉडल तैयार कर रही है. यह मिनी टोयोटा फॉर्च्यूनर रेगुलर मॉडल से थोड़ी छोटी होगी और यह इस साल के अंत तक ग्लोबल मार्केट में डेब्यू करेगी. इसकी बिक्री सबसे पहले थाईलैंड में शुरू होगी.

कंपनी ने कहा 

पिछले साल के टोक्यो मोटर शो में, टोयोटा ने नई लैडर-फ्रेम पर बेस्ड और आईसीई आईएमवीओ कांसेप्ट को पेश किया था. इसके अलावा कंपनी ने थाईलैंड में IMVO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक किफायती लाइफस्टाइल पिकअप हिलक्स चैंप पेश किया है. टोयोटा मोटर एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष हाओ क्वोक टीएन ने मीडिया को बताया था कि IMVO प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई एसयूवी भी आ सकती है.

डिजाइन

नई मिनी टोयोटा फॉर्च्यूनर को टोयोटा एफजे क्रूजर कहा जा सकता है, क्योंकि इस नाम को कंपनी ने पेटेंट कराया है. यह उसी लैडर-फ़्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी, जिसपर हिलक्स चैंप को तैयार किया गया है. आईएमवीओ खास तौर से आईएमवी आर्किटेक्चर का एक अलग एडिशन है.

नई एसयूवी में बॉक्सी डिजाइन के साथ मौजूदा फॉर्च्यूनर से स्टाइलिंग एलिमेंट्स मिलने की संभावना है. इसमें मौजूदा फॉर्च्यूनर वाले 2750 मिमी व्हीलबेस के साथ कई डिजाइन डिटेल्स शेयर किए जा सकते हैं. इस नई एसयूवी को 2 और 3-सीटिंग लेआउट के साथ पेश किया जा सकता है.

इंटीरियर

नई मिनी टोयोटा फॉर्च्यूनर का केबिन लेआउट हिलक्स चैंप लाइफस्टाइल पिक-अप के समान हो सकता है. हालांकि, एसयूवी में बेहतर क्वालिटी के मैटेरियल, एक बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, ज्यादा प्रीमियम टच और कई नए फीचर्स के साथ बेहतर फिट और फिनिश मिलेगा.

इंजन

नई एसयूवी को डीजल और पेट्रोल सहित कई इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किए जाने की संभावना है, इसमें 2.4-लीटर टर्बो डीजल और 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट में 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है. ये इंजन फिलहाल भारत में इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर के साथ मौजूद है. 

क्या भारत आएगी नई मिनी टोयोटा फॉर्च्यूनर?

टोयोटा ने अभी तक भारत में IMVO आर्किटेक्चर बेस्ड प्रोडक्ट्स के लॉन्च पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है. टोयोटा, हाइराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच के अंतर को भरने के लिए एक नई सी-एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही थी. हालांकि, यह प्लान कैंसिल कर दिया गया है, लेकिन यह नई मिनी फॉर्च्यूनर इस कमी को पूरा कर सकती है.

यह भी पढ़ें -

देखिए हुंडई क्रेटा एन लाइन के इंटीरियर की तस्वीरें, 11 मार्च को होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget