एक्सप्लोरर

2024 Kia Carnival: 2024 में किआ लॉन्च करेगी न्यू जनरेशन कार्निवल और EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी, कंपनी ने की पुष्टि

किआ 2024 में EV9 फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी भी लॉन्च करेगी. यह 3-रो एसयूवी वेरिएंट के आधार पर मल्टीपल सीटिंग लेआउट के साथ आती है. ग्लोबल मार्केट में किआ EV9 तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है.

Kia Carnival and EV9: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ ने भारतीय बाजार में नई सोनेट फेसलिफ्ट को पेश किया है. जनवरी 2024 में लॉन्च होने वाली, नई किआ सोनेट ADAS लेवल 1 सहित कई डिजाइन और फीचर अपडेट से लैस होगी. इसके अलावा कंपनी ने पुष्टि की है कि वह भारतीय बाजार के लिए सेल्टोस से बड़ी कारों पर विचार कर रही है, हालांकि इन मॉडल्स के बारे में डिटेल्स का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है. सोनेट डेब्यू इवेंट के मौके पर, किआ के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि न्यू जेनरेशन कार्निवल एमपीवी 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी, जिसे कंपनी ने KA4 रिक्रिएशनल व्हीकल कॉन्सेप्ट के तौर पर 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया था. यह मूल रूप से नई कार्निवल है, जो कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

हर साल आएगी नई इलेक्ट्रिक कार 

इसके अलावा, किआ 2024 में भारतीय बाजार में EV9 3-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी लॉन्च करेगी. यह नया मॉडल स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जो हमारे बाजार में बिक्री के लिए मौजूद EV6 के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. कोरियाई ब्रांड ने 2025 में देश में निर्मित मास सेगमेंट इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने की भी घोषणा की है. इसके अलावा, 2030 तक हर साल भारतीय बाजार में एक नई ईवी लॉन्च की जाएगी. 

डिजाइन

न्यू जनरेशन किआ कार्निवल एक फुल अपडेटेड फ्रंट फेसिया के साथ आती है, जिसमें खास पैटर्न के साथ एक अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, एक अपडेटेड हेडलैंप और टेल-लैंप सेटअप शामिल है. इस एमपीवी में अब एसयूवी जैसा स्टाइल मिलता है, जिसमें नए टेलगेट डिजाइन, नए बंपर और पूरे बॉडी पर प्लास्टिक क्लैडिंग है. केबिन में अब डुअल-स्क्रीन सेटअप है जिसमें एक स्क्रीन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट के लिए और दूसरी स्क्रीन डिजिटल क्लस्टर के लिए दी गई है.

कैसा है इंटीरियर?

इसके इंटीरियर में सेंटर कंसोल को फिर से डिज़ाइन किया गया है, जिसमें अब टच-बेस्ड बटन और गियर सिलेक्शन के लिए एक नया रोटरी नॉब है. नई कार्निवल में एडवांस ADAS सुइट के साथ EV9 मॉडल के समान नई सीट अपहोल्स्ट्री मिलेगी. इस एडीएएस तकनीक में एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन एसिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. नए मॉडल में मौजूदा मॉडल के समान 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है जो 200bhp पॉवर और 440Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 8-स्पीड 'स्पोर्ट्समैटिक' ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा. 

2024 में आएगी EV9

किआ 2024 में EV9 फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी भी लॉन्च करेगी. यह 3-रो एसयूवी वेरिएंट के आधार पर मल्टीपल सीटिंग लेआउट के साथ आती है. ग्लोबल मार्केट में किआ EV9 तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है. जिसमें बैटरी के दो विकल्प- 76.1kWh और एक 99.8kWh शामिल हैं. जिसमें क्रमशः RWD और RWD/AWD दोनों वेरिएंट उपलब्ध है. इसमें 541 किमी प्रति चार्ज की प्रमाणित रेंज मिलने का दावा किया गया है.

यह भी पढ़ें :- पंच माइक्रो एसयूवी की सुरक्षा फीचर्स बढ़ाने वाली है कंपनी, भारत NCAP टेस्टिंग से सामने आई जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soybean Car VS Steel Car: 84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Car Brake Pads: कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget